पटना

Bihar Flood: बिहार के 30 जिलों में बाढ़, स्थिति गंभीर, कोसी-गंगा समेत ज्यादातर नदियां खतरे के निशान से ऊपर

बिहार में नेपाल से आने वाली नदियों के कारण दर्जनभर से ज्यादा जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पूर्वी​ और पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा तबाही मची है।

Image

बिहार में बाढ़ से स्थिति गंभीर

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • बाढ़ से 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित
  • बिहार के 30 जिलों बाढ़
  • पहले गंगा और अब कोसी-गंडक उफान पर

Bihar Flood: बिहार में नेपाल से आ रहे पानी ने तबाही मचा रखी है। कोसी, गंडक और गंगा समेत कई नदियां उफान पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार के 30 जिले इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं।

बिहार में कौन-कौन सी नदियां उफान पर

बिहार में बाढ़ की स्थिति शनिवार को भी गंभीर बनी रही, क्योंकि कई नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) ने अपने बुलेटिन में कहा कि कोसी, गंडक, बागमती, बूढ़ी गंडक और गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसमें कहा गया है कि कर्मचारी अलर्ट पर हैं और संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जा रहे हैं।

बिहार के कितने जिले बाढ़ से प्रभावित

अधिकारियों ने कहा कि पिछले महीने से राज्य के 38 जिलों में से 30 में आई बाढ़ से 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक प्रभावित जिलों में पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर शामिल हैं।

गंगा में जल वृद्धि के कारण 28.34 लाख प्रभावित

आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) ने कहा कि सितंबर के तीसरे सप्ताह में गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण आई बाढ़ से 28.34 लाख लोग प्रभावित हुए। इसमें कहा गया है- ‘‘दूसरे चरण में, नेपाल से गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा, कमला बलान और कई अन्य नदियों में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण आई बाढ़ से कुल 16.68 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article