देश में 10-17 साल के 1.48 करोड़ बच्चे नशे के हो रखे हैं आदी, खुद केंद्र ने SC में स्वीकारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 15, 2022, 11:43 PM IST

केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत में लगभग 16 करोड़ लोग शराब का सेवन करते हैं। देश में 5.7 करोड़ से अधिक व्यक्ति शराब के उपयोग पर निर्भर हैं। इसके अलावा 2.26 करोड़ ओपिओइड (Opioid) का उपयोग करते हैं। यह रिपोर्ट एम्स के सर्वे पर आधारित है। जो 2019 में की गई थी।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को बताया है कि देश में करीब 10 से 17 साल की उम्र के 1.48 करोड़ बच्चे विभिन्न नशीले पदार्थो के आदी हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने एक हलफनामे में कहा है कि उसने 2018 के दौरान एम्स, नई दिल्ली के नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर के माध्यम से भारत में मादक द्रव्यों के सेवन की सीमा और पैटर्न पर पहला व्यापक राष्ट्रीय सर्वेक्षण किया है।

drugs addiction

1.48 करोड़ बच्चे हैं नशे के आदी (फोटो- Pixabay)

मंत्रालय ने हलफनामे में कहा- "सर्वेक्षण की रिपोर्ट फरवरी, 2019 में जारी की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, शराब भारतीयों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे आम मनो-सक्रिय पदार्थ है, इसके बाद भांग और ओपिओइड का स्थान आता है। भारत में लगभग 16 करोड़ लोग शराब का सेवन करते हैं। देश में 5.7 करोड़ से अधिक व्यक्ति हानिकारक या शराब के उपयोग पर निर्भर हैं और उन्हें शराब के उपयोग की समस्याओं के लिए मदद की आवश्यकता है। 3.1 करोड़ व्यक्ति भांग उत्पादों का उपयोग करते हैं, लगभग 25 लाख भांग की लत से पीड़ित हैं।"

End of Feed