झारखंड की पहली Vistadom Intercity Express आज से पटरी पर, जानिए रूट और समय

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 12, 2023, 12:20 PM IST

नई इंटरसिटी एक्सप्रेस में पारदर्शी छत वाला एक विस्टाडोम कोच होगा, जो यात्रियों को यात्रा का एक नया अनुभव देगा।

Vistadome Intercity Express: विस्टाडोम कोच वाली झारखंड की पहली इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार यानी आज से पटरी पर उतर रही है। ट्रेन न्यू गिरिडीह स्टेशन और रांची के बीच चलेगी, जिससे यात्रियों को राज्य की प्राकृतिक सुंदरता की झलक मिलेगी। ट्रेन को पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत न्यू गिरिडीह स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, स्थानीय विधायक केदार हाजरा और झारखंड भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के शामिल होने की संभावना है।

Intercity vistadom

विस्टाडोम कोच वाली झारखंड की पहली इंटरसिटी एक्सप्रेस होगी शुरू

पारदर्शी छत वाला एक विस्टाडोम कोच

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हाजीपुर जोन, बीरेंद्र कुमार ने पीटीआई बताया कि नई इंटरसिटी एक्सप्रेस में पारदर्शी छत वाला एक विस्टाडोम कोच होगा, जो यात्रियों को यात्रा का एक नया अनुभव देगा। यात्री बरकाकाना जंक्शन और मेसरा के माध्यम से मार्ग पर सुरम्य दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। ट्रेन पहाड़ियों के साथ कठिन इलाके से होकर गुजरेगी। इस दौरान चार सुरंगें और शानदार नजारे दिखेंगे।

End of Feed