जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चारों ओर सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 2 नए थाने और 4 पुलिस चौकियां सक्रिय

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 2 नए पुलिस थानों और 4 अस्थायी चौकियों की स्थापना की है। हाई-टेक निगरानी, ITMS और 112 पीआरवी की तैनाती से यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एयरपोर्ट और उससे जुड़े प्रमुख मार्गों पर पुलिस ढांचे का व्यापक विस्तार किया जा रहा है, ताकि यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को उच्च स्तरीय सुरक्षा और त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

jewar

जेवर एयरपोर्ट। तस्वीर-PTI

इस योजना के तहत ‘जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन’ की स्थापना एयरपोर्ट टर्मिनल के भीतर कर दी गई है। इसके साथ ही जेवर इंटरचेंज, करौरल अंडरपास, अच्छेजा कट और बील कट पर चार अस्थायी पुलिस चौकियां भी सक्रिय कर दी गई हैं। वहीं एयरपोर्ट के बाहरी हिस्से में ‘जेवर इंटरनेशनल टर्मिनल पुलिस स्टेशन’ की स्थापना की प्रक्रिया चल रही है।

End of Feed