Mahashivratri 2025 (महाशिवरात्रि 2025): महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। ये पर्व मूलतः भगवान शिव से जुड़ा हुआ है जो कि फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव एक लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। इसलिए महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व माना जाता है। साल में पड़ने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना गया है।