सुबह का पहला घूंट बदल देगा आपकी जिंदगी! आयुर्वेद से जानिए असली हेल्थ हैक

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 17, 2025, 04:24 PM IST

सुबह की शुरुआत हेल्दी तरीके से करनी चाहिए। ये बात तो आपने कई हेल्थ एक्सपर्ट्स को कहते सुना होगा। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सुबह सुबह गर्म पानी पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां जान लें सुबह गर्म पानी के साथ क्यों करनी चाहिए हेल्दी शुरुआत।

दिन का पहला घूंट बहुत मायने रखता है। रात भर आराम करने के बाद शरीर एक नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करने के लिए तैयार होता है। ऐसे में सुबह उठने के बाद आप सबसे पहले जो भी पीते हैं, वो आपके स्वास्थ्य और दिनचर्या पर सीधा असर डालता है। आयुर्वेद में विशेष रूप से खाली पेट गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसे केवल एक साधारण आदत न मानकर एक तरह का शरीर रीसेट समझा जा सकता है। यह क्रिया हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों (अमा) को बाहर निकालने, पाचन क्रिया को जाग्रत करने और पूरे तंत्र को संतुलित करने का काम करती है।

इस तरह करें सुबह की हेल्दी शुरुआत (Image: istock)

नींद के दौरान शरीर आराम की अवस्था में होता है और इस समय पाचन प्रक्रिया भी धीमी पड़ जाती है। सुबह उठते ही यदि हम एक गिलास गर्म पानी पीते हैं तो यह हमारे पाचन अग्नि को प्रज्वलित करता है। पाचन अग्नि यानी जठराग्नि ही वह शक्ति है, जो भोजन को सही ढंग से पचाकर उसे रस, रक्त, मांस और ऊर्जा में परिवर्तित करती है। जब यह अग्नि मंद हो जाती है तो शरीर में अपच, कब्ज और थकान जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। गर्म पानी इस अग्नि को संतुलित करता है और पूरे दिन भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है।

End of Feed