Yoga For Gas: पेट में फंसी गैस को मिनटों में बाहर निकाल फेंकते हैं ये योगासन, ज्यादा बनती है गैस तो आज से शुरू कर दें अभ्यास

Yoga Poses To Release Gas From Stomach: पेट में गैस की समस्या को दूर करने में कुछ योगासन का अभ्यास बहुत कारगर साबित हो सकता है। योग करने से आपको पेट के तनाव, ऐंठन और दर्द से राहत पाने में भी मदद मिल सकती है। यह पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करने और गैस पास करना आसान बनाने में मदद करते हैं।

Yoga Poses To Release Gas From Stomach: योग का अभ्यास शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है, यह तो हम सभी अच्छी तरह जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते है पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी कुछ योगासनों का अभ्यास बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। जिन लोगों को पेट में गैस की समस्या रहती है, वे नियमित अगर कुछ योगासन का अभ्यास करें, तो पेट में फंसी हुई गैस को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। ऐसी कई योग मुद्राएं हैं, जो आपके कोर के ऊपर काम करती हैं और गैस से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं। जब इन योगासनों का अभ्यास करते हैं, तो इस दौरान अपने मध्य भाग को मोड़ते हैं, साथ ही नीचे की ओर झुकते हैं, जो आपके पाचन तंत्र से गैस को गुजरने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। योग करने से आपको पेट के तनाव, ऐंठन और दर्द से राहत पाने में भी मदद मिल सकती है। यह पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करने और गैस पास करना आसान बनाने में मदद करते हैं। अब सवाल यह उठता है कि पेट की गैस बाहर निकालने के लिए कौन-कौन से योगासन कर सकते हैं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Yoga To Remove Gas From Stomach

Yoga To Remove Gas From Stomach

पेट की गैस निकालने वाले योगासन - Yoga To Remove Gas From Stomach

सेतु बंधासन

इस योग मुद्रा का जब आप अभ्यास करते हैं, तो यह पेट की मांसपेशियों के तनाव को कम करने में मदद करता है। साथ ही उन्हें रिलैक्स करता है। इस तरह यह पेट की गैस को निकालने में मदद कर सकता है।

End of Feed