ऑफिस में घंटों बैठे-बैठे बजा ली है सेहत की बैंड, तो आज करना शुरू करें ये योगाभ्यास, मोटापा और कमर दर्द का है पक्का इलाज

Yoga For Working Professionals : ऑफिस जाने वाले लोगों को 8-9 घंटे की शिफ्ट करनी होती है, जिसमें वह घंटों तक लगातार बिना ब्रेक लिए एक ही जगह पर बैठे हुए अपना काम करते हैं। जिसका असर आपकी सेहत पर सीधा देखने को मिलता है। यदि आप लंबी सिटिंग के कारण अपनी सेहत को खराब नहीं करना चाहते हैं, तो आपको हमारे बताए ये योगाभ्यास आज ही शुरु कर देने चाहिए।

आज बदलते लाइफस्टाइल और कामकाज के बदलाव के कारण आज ऑफिस जाने वाले लोगों को घंटों तक एक ही जगह पर बैठे हुए काम करना पड़ता है। कभी-कभी काम का दबाव इतना ज्यादा होता है कि कई-कई घंटों तक सीट से उठ पाना संभव नहीं हो पाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने घंटे की लंबी सिटिंग आपकी सेहत पर काफी बुरा असर डालती है। एक ही जगह पर बैठे-बैठे आपको सेहत संबंधी कई तरह की समस्याएं जैसे मोटापा, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज हो जाती हैं। इसके अलावा एक जगह पर बैठे रहने से आपकी शरीर निष्क्रिय हो जाता है। जिससे आपकी मसल्स हेल्थ प्रभावित होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जो ऑफिस जाने वाले लोगों को जरूर करने चाहिए।

office yoga

ताड़ासन

शरीर को लचीला बनाने और रीढ़ को मजबूत करने के लिए ताड़ासन एक कारगर योगाभ्यास है। यह आपकी रीढ़ के पोस्चर को सुधारने का काम करता है। लगातार बैठकर काम करने वालों के लिए यह काफी फायदेमंद योगासन साबित होता है। ताड़ासन करने के लिए सबसे पहले सावधान की पोजीशन में सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और दोनों हाथों को एक साथ बांधते हुए सीधा रखें। इसके बाद अपनी एड़ियों को उठाकर पैरों की उंगलियों के बल पर खड़े होने का प्रयास करें। इस मुद्रा में 1 मिनट तक रोकने का प्रयास करें।

End of Feed