अब आलसी लोगों का भी घटेगा वजन, बिस्तर पर लेटे-लेटे करें ये 3 योगासन

Easy Yoga Asana: अगर आप भी सुबह सोकर उठने के बाद आलसी हो जाते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 3 ऐसे योगासन, जिन्हें आप अपने बिस्तर पर लेटे-लेटे भी बड़ी आसानी से प्रैक्टिस कर सकते हैं। ऐसे आसन न सिर्फ आपको हेल्दी बल्कि एक्टिव भी बनाते हैं।

Easy Yoga Asana: योगा करें या वर्कआउट, जरूरी ये है कि आप उसे नियमित रूप से फॉलो करें। वैसे भी घंटों एक जगह बैठकर नौकरी करने वालों को डॉक्टर भी रूटिन में वर्कआउट करने की सलाह देते हैं, लेकिन ऐसे समय पर परेशानी उन लोगों को होती है जिनसे आसानी से बिस्तर नहीं छूटता। ज्यादातर लोग सुबह बिस्तर से उठकर योगा करने में आलस दिखाते हैं और यही आलस उनके स्वास्थ पर भारी पड़ता है। अब अगर आप भी ऐसे ही आलसी हैं, जिनकी इच्छा है कि बस पलंग पर लेटे रहें और योगा हो जाए। तो अब आपको भी चिंता की जरूरत नहीं है। आप बेड पर लेटे-लेटे भी बड़ी आसानी से योग कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से योगासन हैं, जो आसानी से किए जा सकते हैं वो भी पलंग पर बैठे या लेटे हुए।

Untitled design (27)

बधाकोनासन

बधाकोनासन को बटरफ्लाई आसन भी कहते हैं। इस आसन को आप बैठकर या लेटकर, कैसे भी कर सकते हैं। आपको अपने पैरों के दोनों पंजे को जोड़ना है और पैरों को घुटने से मोड़कर ऊपर की तरफ लाना है। अगर बैठ कर ये आसान कर रहे हैं तो दोनों हाथों से पंजे पकड़ लें। अगर लेट कर, कर रहे हैं तो हाथों को सीधा रखें। ये आसान पेट के अंगों के लिए लाभदायक होते हैं।

End of Feed