Yoga For Period Pain : महिलाओं को हर महीने पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से परेशान होना पड़ता है। पेट और कमर में होने वाले दर्द के अलावा मूड स्विंग्स, थकान और चिड़चिड़ापन जैसी कई समस्याएं होती हैं। कभी-कभी ये दर्द इतना ज्यादा होता है कि दिनभर का परेशान होना पड़ता है। ऐसे में योग एक कारगर और सेफ तरीका है, जो बिना दवाई आपको पीरियड्स के दर्द से आराम दिला सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसन बताएंगे जिससे शरीर के निचले हिस्से में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे दर्द और क्रैम्प्स में राहत मिलती है। आइए जानते हैं कुछ आसान योगासन जो पीरियड के दर्द से राहत दिला सकते हैं।
बालासन (Child’s Pose)
पीरियड के दर्द से निजात दिलाने में बालासन बहुत ही कारगर पोज है। इस आसन को करने से कमर, पेट और जांघों में खिंचाव आता है, जिससे दर्द कम होता है। इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं, आगे झुककर माथा जमीन पर रखें और हाथ सामने की ओर फैलाएं। कुछ देर गहरी सांस लें और धीरे-धीरे वापस आएं।
सुप्त बद्धकोणासन (Reclining Butterfly Pose)
इसे बटरफ्लाई पोज के नाम से जाना जाता है। ये आपको पीरियड के दर्द से निजात दिलाने में कारगर साबित होता है। इस आसन से पेट और हिप्स में खिंचाव आता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, पैरों के तलवे आपस में मिलाएं और घुटनों को साइड में फैला दें। हाथ रिलैक्स पोज में रखें और धीरे-धीरे गहरी सांस लें।
पवनमुक्तासन (Wind Relieving Pose)
पीरियड के दर्द से निजात पाने के लिए पवनमुक्तासन एक कारगर योगासन है। पीरियड के दौरान गैस और पेट दर्द से पवनमुक्तासन एक कारगर अभ्यास है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को मोड़ें और घुटने को छाती से लगाएं। हाथों से घुटनों को पकड़ें और सिर को ऊपर उठाएं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
