मुंह के छालों से राहत पाने के लिए करें योग और प्राणायाम, मानसिक तनाव भी होगा कम

Yoga to get rid of Mouth Ulcer: सूर्य नमस्कार मुंह के छालों को रोकने में अप्रत्यक्ष रूप से मदद करता है। इस आसन का नियमित अभ्यास शरीर की प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

Yoga for Mouth Ulcers: कई बार मुंह में छाले होने से खाने-पीने, बोलने या मुस्कुराने तक में लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग इसे थोड़े दिनों की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर यह बार-बार होने लगे तो चिंता का विषय बन सकता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, मुंह के छाले (अल्सर) शरीर में विटामिन की कमी के संकेत भी हो सकते हैं। योग और प्राणायाम की मदद से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Mouth Ulcers

मुंह के छाले ठीक करने के लिए कौन सा योगासन करें (Photo: iStock)

शीतली प्राणायाम: मुंह के छालों का एक मुख्य कारण शरीर में गर्मी का बढ़ जाना है। जब हम शीतली प्राणायाम करते हैं, तो यह शरीर के अंदरूनी तापमान को नियंत्रित करता है और शीतलता लाता है। नतीजतन, मुंह की नाजुक झिल्लियों पर तनाव कम होता है और जलन और दर्द में राहत मिलती है।

End of Feed