Yoga For Beginners: बिगिनर्स के लिए बेहतरीन हैं ये 5 योगासन, देखें योग का तरीका और फायदे क्या हैं

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jan 29, 2024, 08:10 AM IST

Yoga For Beginners: योगा करना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, योग करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही बेहतर रहता है। ऐसे में अगर आप भी योग शुरु करना चाहते हैं, तो बिगिनर्स के लिए ये 5 योग एक्सरसाइज बेस्ट हो सकती हैं। देखें योगासन करने का तरीका और फायदे हिंदी में।

Yoga For Beginners: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का ही ख्याल रखना आजकल की बिजी और तनाव वाली जिंदगी में जरूरी हो गया है। खानपान की बिगड़ी हुई शैली, खराब लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज की कमी, अत्यधिक तनाव वाली इस जिंदगी में हड्डियां कमजोर होना, वजन बढ़ना, कमर दर्द, मांसपेशियों में दर्द आदि बहुत ही आम हो जाता है। ऐसे में नियमित पोषण वाली डाइट लेने के साथ साथ योग करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। योगा करना आपके पूरे शरीर के लिए रामबाण होता है, वहीं कुछ सिंपल एक्सरसाइज के माध्यम से ही आप शरीर को चुस्त और दुरुस्त बना सकते हैं। तो अगर आप भी अपनी योग जर्नी शुरु करना चाहते हैं, लेकिन कौन से योग सबसे बेस्ट होंगे इस बात को लेकर दुविधा में हैं। तो यहां देखें बिगिनर्स के लिए 5 सबसे बेस्ट योगासन -

Yoga for beginners, yoga for weight loss, simple yoga exercises

Yoga for beginners simple exercises for weight loss

Best Yoga Poses for Beginners

वृक्षासन

बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक के दिमाग में एकाग्रता का भाव बढ़ाने तो रीढ की हड्डी को मजबूत व लचीला बनाने के लिए वृक्षासन का नियम फॉलो करना एकदम ही बेस्ट है। इंग्लिश में इस योग को ट्री पोज कहते हैं, वृक्षासन जीवन में संतुलन बढ़ाने के लिए भी बहुत बढ़िया योग पोज है। इसी के साथ साथ वृक्षासन करने से आपके हाथ और पैर का फैट भी कम होता है।

End of Feed