Shilpa shetty Yoga Benefits For Health: हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद योग के फायदे के बारे में बताना और योग करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। आज कल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खान का असर लोगों की सेहत पर साफ देखने को मिलता है। ऐसे में फिट रहने और हेल्दी रहने के लिए योग का सहाया लिया जा सकता है। ये ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी लाभ पहुंचाता है। हमारे देश के कई सेलिब्रिटी भी योग का सहारा लेते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी अपनी फिटनेस का राज योग को ही मानती हैं। शिल्पा शेट्टी की गिनती इंडस्ट्री की वन ऑफ द मोस्ट फिटेस्ट एक्ट्रेस में की जाती है। उनकी फिटने का हर कोई दीवाना है। शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फिटनेस गोल्स सेट करती रहती हैं। 47 साल की उम्र में भी शिल्पा खुद को फिट रखने के लिए योग और डाइट का सहारा लेती हैं। शिल्पा मानती हैं कि बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो कुछ योगासन के बारे में बता रही हैं जिसकी मदद से हड्डियों को मजबूत रखा जा सकता है।
बालासन- Balasana Benefits in Hindi
बालासन की मदद से मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आप कमर दर्द, कंधे, गर्दन, पीठ तथा जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो बालासन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। बालासन ना केवल दर्द से राहत दिलाता है बल्कि दिमाग को शांत करने और तनाव को दूर करने में मदद करता है।
विपरीत शलभासन- Viparita Salabhasana Benefits in Hindi
वेट लॉस और बॉडी को स्लिम बनाने के लिए आप विपरीत शलभासन का सहारा ले सकते हैं। विपरीत शलभासन छाती, कंधों, बांह, टांगों, पेट के निचले हिस्से को मजबूत बनाने में बेहद कारगर साबित होता है। ऐसे में नियमित रूप से इस आसन का सहारा लें।
नौकासननौकासन- Naukasana benefits in hindi
नौकासन की मदद से आप पेट की मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं। नौकासन करने से पाचन में सुधार होता है। इस योगासन की मदद से आप रीढ़ और कूल्हे के फ्लैक्सर्स की बढ़ती समस्याओं को कम कर सकते हैं।
