YO YO Honey Singh Weight Loss In Hindi: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कर सभी को चौंका दिया है। एक समय था जब उनका वजन 94 किलो तक पहुंच गया था, लेकिन उन्होंने महज एक महीने में 17 किलो वजन घटाकर खुद को पूरी तरह से बदल लिया। ये सफर आसान नहीं था, लेकिन सही डाइट, एक्सरसाइज और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर उन्होंने यह कर दिखाया।
YO-YO-HONEY-SINGH-WEIGHT-LOSS-IN-HINDI
हनी सिंह के इस बदलाव के पीछे कौन-कौन से फिटनेस सीक्रेट्स हैं? उन्होंने अपनी डाइट और वर्कआउट में क्या बदलाव किए? हाल ही में हनी सिंह के फिटनेस ट्रेनर अरुण कुमार ने कई सीक्रेट शेयर किए। यहां जानें उनकी वेट लॉस जर्नी के बारे में..
कैसे बढ़ा हनी सिंह का वजन?
हनी सिंह ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। बायपोलर डिसऑर्डर और डिप्रेशन की वजह से वे लंबे समय तक म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर रहे। इस दौरान उनकी लाइफस्टाइल काफी खराब हो गई थी। अनहेल्दी ईटिंग, शराब का ज्यादा सेवन और वर्कआउट से दूरी के कारण उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा। लेकिन जब उन्होंने खुद को दोबारा फिट करने का फैसला किया, तो पूरी मेहनत के साथ इस जंग में कूद पड़े।
हनी सिंह ने कैसे किया 17 किलो वजन कम - How Did Honey Singh Lose Weight In Hindi
वजन घटाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं होता, बल्कि डाइट और पूरी लाइफस्टाइल में बदलाव लाना पड़ता है। हनी सिंह ने अपने ट्रेनर की मदद से एक खास डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन तैयार किया, जिसे फॉलो करके उन्होंने एक महीने में 17 किलो तक वजन कम कर लिया।
हनी सिंह वेट लॉस डाइट प्लान - Honey Singh Weight Loss Diet In Hindi
हनी सिंह की डाइट में हाई प्रोटीन फूड्स शामिल थे, जबकि कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम रखी गई थी। उन्होंने अपनी डाइट में उबले हुए चिकन को शामिल किया और शराब का सेवन पूरी तरह से बंद कर दिया। इसके अलावा, वे फल और सब्जियों का भी सेवन करते थे, जिससे उन्हें आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स मिलते रहें।
हनी सिंह वेट लॉस वर्कआउट रूटीन - Honey Singh Weight Loss Workout In Hindi
उन्होंने अपने वर्कआउट रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइज को शामिल किया। वे जिम में हैवी वेट ट्रेनिंग करते थे और कंपाउंड एक्सरसाइज पर अधिक फोकस करते थे। इसके अलावा, कैलोरी बर्न करने के लिए वे किक बॉक्सिंग भी करते थे। उनका मानना है कि रेगुलर वर्कआउट, फैमिली सपोर्ट और पॉजिटिव माइंडसेट ने उन्हें वजन कम करने में मदद की।
वजन कम करने के लिए मानसिक ताकत भी जरूरी
हनी सिंह मानते हैं कि वजन घटाने के लिए सिर्फ फिजिकल मेहनत ही नहीं, बल्कि मेंटल स्ट्रेंथ भी बहुत जरूरी होती है। उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदला, पॉजिटिव सोच अपनाई और खुद को हमेशा मोटिवेटेड रखा। उनका कहना है कि अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने दिमाग को तैयार करें और फिर अपनी बॉडी को।
फैंस के लिए इंस्पिरेशन बने यो यो हनी सिंह
हनी सिंह का ये ट्रांसफॉर्मेशन उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो वजन घटाना चाहते हैं लेकिन सोचते हैं कि ये बहुत मुश्किल है। सही डाइट, वर्कआउट और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ कोई भी अपने फिटनेस गोल्स को हासिल कर सकता है। अगर आप भी फिट होना चाहते हैं, तो हनी सिंह की इस वेट लॉस जर्नी से सीख लेकर अपने सफर की शुरुआत करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
