World Yoga Day: बेहतर नींद दिलाने में मदद कर सकते हैं ये योगासन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 21, 2023, 10:11 AM IST

Yoga for Sleeping: अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। अच्छी नींद के लिए सात से आठ घंटे की नींद जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप थके हुए भी सो नहीं पाते हैं। ऐसे में सोने से पहले कुछ योग और स्ट्रेचिंग करने से आपको बेहतर नींद आने में मदद मिल सकती है। योग और स्ट्रेचिंग से आपका तनाव कम हो सकता है।

International Yoga Day 2023: साल 2019 के एक अध्ययन के अनुसार, भारत में नींद की बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या सबसे अधिक है और यहां औसतन प्रति व्यक्ति 7 घंटे सोता है। तनाव और व्यस्त जीवन कुछ ऐसे फैक्टर्स हैं जिनकी वजह से हमारी नींद प्रभावित होती है। हालांकि, योग के जरिये शरीर और दिमाग को आराम देकर नींद की क्वालिटी में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। आइये जानते हैं कुछ योगासन जिनके जरिये आप नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं।

Yoga Tips, Yoga Asanas, Better Sleep,

Yoga Tips For Better Health: सोने से पहले करें ये योगासन, पाएं चैन की नींद और रहें स्वस्थ! (Image; Canva)

यस्तिकासन

योगासनों में एक यस्तिकासन बेहतरीन आसन है, जो खराब बॉडी पॉस्चर को ठीक कर नींद न आने की समस्याओं को दूर करता है और बेहतरीन नींद दिलाने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए आपको योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाना होगा। इसके बाद धीरे-धीरे सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाते हुए मैक्सिमम कैपिसिटी तक स्ट्रेच करें। साथ ही पैरों को भी फैलाएं और इस मुद्रा में कम से कम 10 सेकेण्ड के लिए उसी स्थिति में बने रहें। इस विधि को 5 बार दोहराएं।

End of Feed