Foods To Avoid Vitiligo Disease In Hindi: विटिलिगो त्वचा में सफेद पैच या धब्बे होने वाली एक गंभीर स्थिति है। इस स्थित में लोगों के त्वचा की रंग असमान होने लगती है। कहीं से सामान्य तो कहीं से सफेद पड़ने लगते लगती है। यह सफेद पैच कान, चेहरा, गर्दन, हाथों पर आमतौर पर देखने को मिलती है। इस स्थिति के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इसका एक सबसे आम कारण है, त्वचा में मेलेनिन की कमी। यह एक पिग्मेंट होता है जो हमारी त्वचा और बालों को उनका प्राकृतिक रंग देने के लिए जिम्मेदार होता है। इसकी कमी से त्वचा में असमान रंग के पैच देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, कुछ ऑटोइम्यून स्थितियां भी विटिलिगो के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। इनमें हमारा इम्यून सिस्टम बाहरी वायरस और संक्रमण के खिलाफ लड़ने के बजाए शरीर की कोशिकाओं को ही नुकसान पहुंचाने लगता है। आपको बता दें कि एक बार अगर विटिलिगो की स्थिति हो जाती है, तो इसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है, सिर्फ सफेद पैच की उपस्थिति को कम किया जा सकता है। इसलिए आपको ऐसी गलतियों से बचना चाहिए, जिससे आपकी त्वचा में अधिक पैच का विकास न हो। ऐसे में आपको अपने खानपान का भी खास ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि कई ऐसे फूड्स होते हैं, जो त्वचा में विटिलिगो के पैच को गंभीर बनाने में योगदान दे सकते हैं। विटिलिगो के मरीज को किन फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
Foods To Avoid In Vitiligo
विटिलिगो में नहीं खानी चाहिए ये चीजें - Foods To Avoid In Vitiligo In Hindi
प्रोसेस्ड फूड्स
सफेद दाग की बीमारी में यह सलाह दी जाती है कि ऐसे फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए, शरीर में सूजन बढ़ाने में योगदान देता है। ऐसे में प्रोसेस्ड मीट, सोडा, व्हाइट ब्रेड और गेहूं आदि से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
बहुत खट्टी चीजें
ऐसे फूड जो बहुत ज्यादा खट्टे होते हैं जैसे नींबू आदि का सेवन करने से त्वचा में सफेद दाग की समस्या बदतर हो सकती है। इसके अलावा, इनमें एस्कॉर्बिक एसिड होता है, जो त्वचा की रंगत को अधिक हल्का करने में योगदान दे सकता है। इसलिए इस तरह की चीजों से परहेज करें।
चीनी
चीनी का सेवन करने से शरीर में सूजन बढ़ती है। इसका अधिक सेवन करने से त्वचा में गंभीर ऑटोइम्यून रिस्पॉन्स ट्रिगर होता है, जो सफेद दाग की समस्या को गंभीर बना सकता है।
ग्लूटेन रिच फूड
ऐसे फूड जिनमें ग्लूटेन नामक प्रोटीन पाया जाता है जैसे गेंहू आदि का सेवन भी शरीर में सूजन को बढ़ाने में योगदान देता है। सूजन की वजह से ऑटोइम्यून रिस्पॉन्स ट्रिगर होता है। जो आपकी स्थिति को बदतर बना सकता है।
आर्टिफिशियल कलर और मसाले
आपको बता दें कि ऐसे फूड्स का सेवन जिनमें आर्टिफिशियल रंगों का प्रयोग किया जाता है, आपकी स्थिति को बदतर बना सकते हैं। इसके अलावा, भोजन को रंगत देने के लिए कुछ मसाले जैसे हल्दी का प्रयोग भी नुकसानदेह साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
