हेल्थ

Liver Transplant से बचना है तो भूलकर भी ये गलती न करें लिवर के मरीज, वरना बढ़ सकती है मुश्किल

लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है। जिसे हेल्दी रखना हमारी जिम्मेदारी है। वहीं ऐसे लोग जो लिवर की किसी न किसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी गलतियां जो लिवर के मरीजों को कभी नहीं करनी चाहिए।

Image

These habits increase liver problems

Photo : iStock

Lifestyle mistakes that can liver damage: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यदि हम अपने शरीर को एक वाहन मान लें तो लिवर उस वाहन का पिस्टन समझा जाएगा। क्योंकि जैसे वाहन में पिस्टन का काम फ्यूल को जलाकर ऊर्जा उत्पादित करना है वैसे ही हमारे शरीर में जाने वाले भोजन को ऊर्जा में बदलने का काम लिवर द्वारा ही किया जाता है। यही कारण है कि लिवर में आई जरा सी खराबी से हमारा पूरा शरीर बुरी तरह प्रभावित होता है। यदि आप लिवर संबंधी किसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बातों का ध्यान हमेशा रखना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसी बातें जो आपको लिवर रोग होने पर जरूर ध्यान रखनी चाहिए।

शराब का सेवन बिल्कुल न करें

शराब हमारे शरीर के लिए बेहद हानिकारक होती है। यह आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन यदि आपको लिवर संबंधी किसी तरह की समस्या है, तो शराब आपके लिए जहर के समान साबित होगी। इसका सेवन करने से फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन न करें

हम अक्सर छोटी मोटी समस्या होने पर मेडिकल शॉप पर जाकर दवा खरीदकर खा लेते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा करना आपकी सेहत के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। कुछ दवाएं हमारे लिवर और किडनी को बुरी तरह प्रभावित करती है। इसलिए लिवर के मरीज को कभी भी दवा बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेनी चाहिए।

जंक फूड और फास्ट फूड न खाएं

लिवर रोगियों को अपने खानपान को लेकर भी सचेत रहना चाहिए। इसमें उन्हें बहुत अधिक तला-भुना न खाने की सलाह भी दी जाती है। जिसका कारण है कि तली हुई चीजों में फैट की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए लिवर के रोगी को जंक-फूड और फास्ट फूड खाने से परहेज करना चाहिए।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article