World Thyroid Day : आंखों की रोशनी भी छीन लेता है थायराइड! जाने क्या है Thyroid Eye Disease इसके लक्षण और बचाव के उपाय

World Thyroid Day 2025 : Thyroid Eye Disease (थायराइड आई डिजीज) जिसे TED भी कहा जाता है। एक ऑटोइम्यून रोग है जो हाइपरथायराइडिज्म से प्रभावित लोगों में देखने को मिलता है। आज विश्व थायराइड दिवस (25 मई) के मौके पर हम आपको थायराइड आई डिजीज के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विश्व थायराइड दिवस (25 मई) के दिन दुनिया भर में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य थायराइड के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना है। शरीर में थायराइड हार्मोन का बैलेंस बिगड़ने से मोटापा, सूखापन, तनाव और इनफर्टिलिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थायराइड के कारण आपकी आंखों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। जी हां थायराइड का बिगड़ा संतुलन हमारी आंखों की सेहत को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। थायराइड के कारण होने वाली आंखों की बीमारी को "थायराइड आई डिजीज" के नाम से जाना जाता है। इस बीमारी की गंभीरता इस बात से और भी बढ़ जाती है कि इस बीमारी का पता हमें आसानी से नहीं चलता है। आपको बता दें कि ‘थायराइड आई डिजीज’ यानी TED एक ऑटोइम्यून रोग है, जो हाइपरथायराइडिज्म से पीड़ित लोगों में देखने को मिलता है। आज विश्व थायराइड दिवस के मौके पर इस रोग को समझने के लिए हमने बात की यशोदा हॉस्पिटल के कंसल्टेंट फिजिशियन और डायबिटीज विशेषज्ञ, डॉ. सोमनाथ गुप्ता से...

Thyroid Eye Disease

क्या है थायराइड आई डिजीज? - What is Thyroid Eye Disease

डॉ. सोमनाथ गुप्ता बताते हैं कि, थायराइड आई डिजीज या TED एक ऑटोइम्यून रोग है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली आंखों के हेल्दी टिश्यू को बाहरी समझकर गलती से आंखों के हेल्दी टिश्यू पर हमला करती है। जिससे आंखों में सूजन और कभी-कभी आंखों आगे की ओर दिखने लगती हैं। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति की आंखें उभरी हुई दिखाई देती हैं। थायराइड आई डिजीज के पीछे कारण TED ग्रेव्स रोग होता है। जो अपने आप में एक प्रतिरक्षा विकार है। ग्रेव्स रोग शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को थायरॉयड ग्रंथि पर हमला करने के लिए मजबूर करता है। जिससे शरीर में थायराइड हार्मोन का उत्पादन ज्यादा होने लगता है। इस कंडीशन को हाइपरथायरायडिज्म के नाम से जाना जाता है।

End of Feed