कब और क्यों मनाया जाता है विश्व थायराइड दिवस, जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम

World Thyroid Day 2025 : थायराइड हमारे शरीर में मौजूद एक ग्रंथि है जो थायराइड हार्मोन का उत्पादन करती है। थायराइड हार्मोन का असर हमारी ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। आज थायराइड हार्मोन के इंबैलेंस की समस्याएं काफी देखने को मिल रही हैं। इसकी महत्वत्ता को देखते हुए दुनिया भर में विश्व थायराइड दिवस (25 मई) मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

World Thyroid Day 2025 : हर साल दुनिया भर में 25 मई के दिन विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है। थायराइड रोग की रोकथाम और इसके बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है। दुनिया भर में थायराइड के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में लगभग 20 करोड़ लोग थायराइड की समस्या से जूझ रहे हैं। इसमें भी लगभग 50% ऐसे मामले हैं, जिनका पीड़ित को पता ही नहीं चल पाता है। हालांकि कुछ लक्षणों से आप थायराइड की पता आसानी से लगा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि 25 मई के दिन क्यों मनाया जाता है विश्व थायराइड दिवस क्या है इसका महत्व और साल 2025 की थीम?

world thyroid day 2025

क्यों मनाया जाता है विश्व थायराइड दिवस?

थायराइड से जागरूकता के लिए विश्व थायराइड दिवस 25 मई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2008 में यूरोपियन थायरॉयड एसोसिएशन ने की थी। एसोसिएशन ने इस दिन को मनाने के लिए थायराइड जागरूकता को उद्देश्य माना था। 25 मई के दिन ही विश्व थायराइड दिवस मनाने के पीछे कारण है कि इस दिन यूरोपियन थायरॉयड एसोसिएशन की स्थापना की गई थी।

End of Feed