World Parkinsons Day: पार्किंसंस को सिर्फ हाथ कांपना समझना भूल, कई संकेत देती है यह बीमारी, जल्दी ऐसे पहचानें

World Parkinsons Day: आमतौर लोग पार्किंसंस को सिर्फ हाथ कांपने की बीमारी समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इसके कई लक्षण और दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। डॉक्टर से जानें ये अनदेखे लक्षण..

World Parkinsons Day: हम अक्सर सोचते हैं कि अगर हाथ कांप रहे हैं तभी पार्किंसंस की चिंता करनी चाहिए, लेकिन सच इससे थोड़ा अलग है। यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर में बदलाव लाती है, जिन पर शुरुआत में ज्यादा ध्यान नहीं जाता। कई लोग इसे कमजोरी, थकान या बढ़ती उम्र का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। अमृता अस्पताल फरीदाबाद के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. संजय पांडे बताते हैं कि अगर शुरुआती संकेतों को समझ लिया जाए तो समय पर इलाज से इस बीमारी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है और व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है।

World Parkinsons Day Parkinsons symptoms

पार्किंसंस रोग के अनदेखे लक्षण

पार्किंसंस क्या है और शरीर पर कैसे असर डालता है?

पार्किंसंस एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, यानी यह हमारे दिमाग और नसों से जुड़ी होती है। इस स्थिति में दिमाग में बनने वाला डोपामिन नाम का केमिकल धीरे-धीरे कम होने लगता है। यही केमिकल शरीर की मूवमेंट को स्मूद बनाए रखने में मदद करता है। जब इसकी मात्रा घटती है, तो चलने-फिरने, संतुलन बनाने और छोटे-छोटे काम करने में परेशानी महसूस हो सकती है। यही वजह है कि मरीज को रोजमर्रा के काम भी पहले से मुश्किल लगने लगते हैं।

End of Feed