World Osteoporosis Day: हड्डियों को खोखला कर देता है रोग, पुरुष या महिला कौन होता है ज्यादा शिकार

World Osteoporosis Day 2024 : ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज यदि समय रहते न किया जाए तो यह आपकी हड्डियों को पूरी तरह खोखला कर देता है। यदि आप इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साथ ही जानें कि यह रोग महिला या पुरुष किसे ज्यादा प्रभावित करता है?

ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिसका असर हमारी पूरे शरीर पर दिखाई पड़ता है। हालांकि उम्र बढ़ने के साथ कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना अक्सर लोगों को करना पड़ता है। लेकिन ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी सबसे आम समस्या हैं। ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ा एक ऐसा रोग है, जिसमें धीरे-धीरे हमारी हड्डियों में कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा पीड़ित व्यक्ति को काफी दर्द का भी सामना करना पड़ता है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए दुनिया भर में हर साल 20 अक्टूबर के दिन 'विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस' मनाया जाता है। आइए जानते हैं क्या है ये रोग और महिला या पुरुष कौन होता है ज्यादा प्रभावित?

world osteoporosis

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 2024 की थीम

साल 2024 में 'विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस' की थीम 'नाज़ुक हड्डियों को कहें ना' रखी गई है। जिसका मतलब है कि यदि आपकी बोन हेल्थ कमजोर हो रही है तो आपको बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी डाइट में भी हड्डियों को मजबूत बनाने वाले फूड्स को शामिल करना चाहिए।

End of Feed