World Osteoporosis Day 2024: हड्डियों को कमजोर करने वाले घातक बीमारी है ऑस्टियोपोरोसिस, ये लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास, जानें इसके कारण और इलाज

Causes Of Osteoporosis Symptoms Treatment Prevention Tips: ऑस्टियोपोरोसिस एक गंभीर लेकिन प्रबंधनीय बीमारी है। जागरूकता, सही समय पर जांच और जीवनशैली में बदलाव से इस बीमारी से होने वाले खतरों को कम किया जा सकता है। विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस (20 अक्टूबर) पर हमें हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए और अपने परिवार के बुजुर्गों की देखभाल पर ध्यान देना चाहिए।

Causes Of Osteoporosis Symptoms Treatment Prevention Tips: स्वस्थ शरीर के लिए यह बहुत आवश्यक है कि हमारी हड्डियां भी स्वस्थ रहें। हमारी हड्डियां हमारे शरीर के ढांचे को टिकाए रखने में बहुत अहम भूमिका निभाती हैं। लेकिन आजकल हम देखते हैं कि लोगों का शरीर कम उम्र में ही झुकने लगा है। उनकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं और वे आए दिन इसकी वजह से गंभीर दर्द और फ्रैक्चर आदि जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन दिनों लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। यह एक गंभीर बीमारी है जिसमें व्यक्ति की हड्डियां कमजोर और नाजुक होने लगती हैं। इसमें बोन डेंसिटी बहुत कम हो जाती है, इसकी वजह से छोटी-मोटी चोट लगने या एक्टिविटी करने पर भी हड्डी टूटने का खतरा बढ़ जाता है।

Causes Of Osteoporosis Symptoms Treatment Prevention Tips

Causes Of Osteoporosis Symptoms Treatment Prevention Tips

ऐसे में लोगों को हड्डियों को स्वस्थ रखने के महत्व को समझाने और उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस के प्रति जागरूक बनाने के लिए हर साल 20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी क्यों होती है, इसके कारण, लक्षण और उपचार आदि के बारे में जानने के लिए हमने शारदा केयर - हेल्थसिटी के आर्थोपेडिक्स एवं स्पाइन विभाग में कंसल्टेंट डॉ. निशित पालो से बात की। यहां जानें इसके बारे में विस्तार से...

End of Feed