क्या होता है मल्टीपल स्क्लेरोसिस, 30 मई को क्यों मनाया जाता है World MS Day, जानें 2026 की थीम

World Multiple Sclerosis (MS) Day: हर साल 30 मई को विश्व एमएस (MS) दिवस मनाया जाता है। जानिए मल्टीपल स्क्लेरोसिस क्या होता है, इसके लक्षण क्या हैं, यह दिन क्यों मनाया जाता है और 2026 की थीम क्या है।

World Multiple Sclerosis (MS) Day: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग छोटी-मोटी दिक्कतों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। कभी हाथ-पैर सुन्न होना, ज्यादा थकान महसूस होना या आंखों से धुंधला दिखना जैसी परेशानियों को लोग सामान्य समझ लेते हैं। लेकिन कई बार ये किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं। ऐसी ही एक बीमारी है मल्टीपल स्क्लेरोसिस, जिसे MS भी कहा जाता है। यह बीमारी शरीर की नसों और दिमाग पर असर डालती है। लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 30 मई को विश्व मल्टीपल स्क्लेरोसिस दिवस या विश्व एमएस दिवस (World MS Day) मनाया जाता है। इस दिन का मकसद लोगों को बीमारी के लक्षण, इलाज और मरीजों की परेशानियों के बारे में जानकारी देना होता है।

World MS Day - Multiple Sclerosis (MS) Day

विश्व एमएस दिवस क्यों मनाया जाता है

क्या होता है मल्टीपल स्क्लेरोसिस

मल्टीपल स्क्लेरोसिस (Multiple Sclerosis Hindi) एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की नसें धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। आसान भाषा में समझें तो दिमाग शरीर को जो संदेश भेजता है, वह सही तरीके से नहीं पहुंच पाता। इसकी वजह से चलने-फिरने, देखने और शरीर को संभालने में परेशानी हो सकती है।

End of Feed