World Mental Health Day 2025: Gen Z लोग तनाव कम करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, मेंटल हेल्थ बनेगी मजबूत

World Mental Health Day 2025: आजकल Gen Z लोगों में तनाव और एंग्जायटी जैसी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। यह उनके जीवन को कई तरह से प्रभावित करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ आसान तरीकों से आप आसानी से अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही, तनाव को मैनेज कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बता रहे हैं...

World Mental Health Day 2025: 10 अक्टूबर को को पूरी दुनिया में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन सिर्फ जागरूकता फैलाने के लिए नहीं है, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत को समझने का भी मौका है। खासकर Gen Z के लिए, जो पढ़ाई, करियर, सोशल मीडिया और पहचान की खोज जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, तनाव आम बात हो गई है। इस तेज रफ्तार जिंदगी में, खुद के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो गया है। लेकिन खुशखबरी ये है कि कुछ आसान और रचनात्मक तरीकों से तनाव को कम किया जा सकता है और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं वो पांच तरीके, जो Gen Z के लिए बेहद कारगर हैं।

World Mental Health Day 2025

World Mental Health Day 2025

भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका

ड्रामा थेरेपी में रोल-प्ले और इम्प्रोवाइजेशन के जरिए Gen Z अपने जज्बातों को बयां कर सकते हैं। जब शब्दों में भावनाओं को कहना मुश्किल हो, तब यह एक सुरक्षित तरीका बन जाता है। इससे न केवल अपनी पहचान और डर को समझने में मदद मिलती है, बल्कि कठिन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता भी बढ़ती है।

End of Feed