हर साल 21 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है World Meditation Day, जानें इसका महत्व, इतिहास और 2024 की थीम

World Meditation Day 2024 Significance History Theme: हर साल 21 दिसंबर को दुनियाभर में विश्व मेडिटेशन दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को मेडिटेशन का महत्व समझाने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मेडिटेशन एक ऐसी तकनीक या प्रैक्टिस है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

World Meditation Day 2024 Significance History Theme: मेडिटेशन या ध्यान एक ऐसी माइंडफुल टेक्निक है, जिसका अभ्यास करके मन को केंद्रित करने में मदद मिलती है। यह दिमाग को शांत करने और सभी नाकारात्मक भावनाओं को बाहर निकालने में मदद करता है। यह मेंटल डिटॉक्स के लिए एक बहुत लाभकारी तकनीक है। जब व्यक्ति मेडिटेशन का अभ्यास करता है, तो इससे तनाव कम होता है, फोकस बेहतर होता है और व्यक्ति हमेशा रिलैक्स रहता है। नियमित इसका अभ्यास करने के अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन इसका सबसे बड़ा लाभ मेंटल हेल्थ को बूस्ट करना है, जिससे जुड़ी समस्याएं आजकल लोगों में लगातार बढ़ रही हैं। लोगों को इसका महत्व समझाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 21 दिसंबर को दुनियाभर में विश्व मेडिटेशन दिवस मनाया जाता है।

World Meditation Day 2024 Significance History Theme

World Meditation Day 2024 Significance History Theme

विश्व मेडिटेशन दिवस का महत्व - World Meditation Day Importance In Hindi

ध्यान और इसके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित किया। मेडिटेशन हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत लाभकारी है। इसके महत्व को समाझाने और इसको लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ही इस दिन की स्थापना की गई। यह प्राचीन तकनीक भावनात्मक संतुलन और मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने में बहुत कारगर है।

End of Feed