World Liver Day 2023: क्यों मनाते हैं विश्व लिवर दिवस ? क्या है इसका इतिहास और महत्व...

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Apr 19, 2023, 06:40 AM IST

World Liver Day 2023 in Hindi: स्वस्थ लिवर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लिवर से संबंधित बीमारियों की ओर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। लिवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है और शरीर में मानव मस्तिष्क के बाद दूसरा सबसे जटिल अंग भी है।

World Liver Day 2023 Theme, History, Significance: हर साल 19 अप्रैल को 'वर्ल्ड लिवर डे' मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लिवर की बीमारियों के बारे में जागरुकता पैदा करना है। मस्तिष्क के बाद लिवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली, पाचन, चयापचय, पोषक तत्वों के भंडारण और पोषक तत्वों के उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है।

World Liver Day 2023, Liver Health, Liver Disease

world liver day 2023: विश्व लिवर दिवस कब मनाया जाता है?

लिवर को स्वस्थ और मजबूत रखना शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने का आसान तरीका है। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं, वह लिवर से होकर जाता है। यह एक ऐसा अंग है जिसकी ठीक से देखभाल न करने पर यह आसानी से क्षतिग्रस्त हो सकता है।

End of Feed