World Heart Day : दिल रहेगा हमेशा जवान, बस अपनाएं ये 5 आदतें, टल जाएगा हार्ट रोगों का खतरा

World Heart Day 2025 : भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की सेहत का ख्याल रखना सबसे जरूरी और मुश्किल काम है। यही कारण है कि आज दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। आज World Heart Day के मौके पर हम आपको बताएंगे कि कैसे कुछ जरूरी आदतों को अपनाकर दिल की सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है।

World Heart Day 2025 : आज खराब खानपान, भागदौड़ भरी जिंदगी और लगातार बढ़ते तनाव के कारण हार्ट डिजीज (Heart Disease) का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव और खानपान ये तीनों आदतें हमारे दिल (हार्ट) पर सीधा असर डालती हैं। लेकिन लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करके आप अपने दिल को हमेशा जवान और स्वस्थ रख सकते हैं। आज World Heart Day के मौके पर जानते हैं वे 5 आदतें जो आपके हार्ट को हेल्दी बनाने में कारगर साबित हो सकती हैं।

World Heart Day

हेल्दी डाइट लें

दिल की सेहत पर खानपान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है। इसलिए दिल की सेहत को बेहतर रखने का पहला कदम हेल्दी डाइट लेना है। आपकी डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज, दालें और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें होनी चाहिए। वहीं जंक फूड, फास्ट फूड और ऑयली खाने से परहेज करें।

End of Feed