हेल्थ

करवाचौथ पर पुराना ब्लाउज भी होगा फिट, नोट करें 15 दिन में शरीर की फुलावट कम करने का तरीका - जानें क्या खाना है और क्या खाना नहीं

Karwa Chauth Diet Plan To Get Fit: क्या आप भी करवाचौथ पर पुराना ब्लाउज पहननने का सोच रही हैं, लेकिन ब्लोटिंग की वजह से फिट नहीं हो रहा? तो आज हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें सिर्फ 15 फॉलो करके आप पेट और शरीर की फुलावट कम कर सकती हैं। जानिए इस दौरान क्या खाना है और किन चीजों से दूरी बनानी है...

Image

Karwa Chauth Diet Plan To Get Fit (फोटो: AI / Pulse Sociofyme)

Karwa Chauth Diet Plan To Get Fit: करवाचौथ का त्योहार आते ही महिलाएं सबसे पहले अपनी साड़ी और ब्लाउज का ध्यान रखती हैं। लेकिन कई बार शरीर में होने वाली फुलावट (bloating) की वजह से उन्हें अपना पुराना ब्लाउज या पसंदीदा ड्रेस टाइट लगने लगती है। फुलावट कोई बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन यह आपकी लुक्स और कम्फर्ट दोनों को बिगाड़ सकती है। अक्सर यह गलत खानपान, ज्यादा नमक, देर रात खाना या पाचन की गड़बड़ी के कारण होती है। अगर आप करवाचौथ से पहले सिर्फ 15 दिन तक थोड़ी सी डाइट और आदतों पर ध्यान दें तो आसानी से इस समस्या से राहत पा सकती हैं। आइए जानते हैं कि फुलावट घटाने के लिए क्या खाना है और किन चीजों से दूरी बनानी है।

रोज थोड़ा कम खाएं और फास्टिंग करें

अगर आप रोज अपने खाने की मात्रा थोड़ी कम कर दें तो इससे पाचन तंत्र पर बोझ कम होगा और फुलावट भी घटती है। इसके अलावा इंटरमिटेंट फास्टिंग (8 घंटे खाना, 16 घंटे उपवास) या हफ्ते में एक दिन हल्का डिटॉक्स डाइट लेना भी शरीर को हल्का करने में मदद करता है।

ज्यादा पानी पिएं

फुलावट कम करने के लिए पानी पीना सबसे आसान और असरदार उपाय है। दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और पाचन भी दुरुस्त रहता है।

नमक और पैकेज्ड फूड से दूरी

ज्यादा नमक और पैकेज्ड फूड्स शरीर में वॉटर रिटेंशन बढ़ाते हैं, जिससे फुलावट और भी ज्यादा हो जाती है। कोशिश करें कि चिप्स, नमकीन, अचार और डिब्बाबंद चीजें खाने से बचें।

डाइट में फाइबर और ताजे फल-सब्जियां शामिल करें

ताजे फल और हरी सब्जियां फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। फाइबर कब्ज और गैस की समस्या से राहत दिलाकर पेट को हल्का रखते हैं।

कार्बोनेटेड ड्रिंक और शराब से बचें

सॉफ्ट ड्रिंक, सोडा और शराब जैसी चीजें गैस बनाती हैं और फुलावट को बढ़ाती हैं। इन्हें डाइट से बाहर करना ही सबसे अच्छा उपाय है।

नियमित एक्सरसाइज करें

अगर आप रोज 20–30 मिनट वॉक या योग करें तो शरीर की मेटाबॉलिज्म रफ्तार पकड़ती है और फुलावट धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।

प्रोबायोटिक चीजें खाएं

दही, छाछ और किमची जैसे प्रोबायोटिक फूड्स पेट की सेहत सुधारते हैं। ये अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर गैस और ब्लोटिंग कम करते हैं।

तो अब करवाचौथ पर पुराना ब्लाउज पहनने की टेंशन छोड़िए। अगर आप 15 दिन तक पानी पीने, सही डाइट, हल्की एक्सरसाइज और थोड़ा कम खाने जैसी आदतों का ध्यान रखें तो शरीर की फुलावट खुद-ब-खुद कम हो जाएगी। इससे न सिर्फ ब्लाउज फिट आएगा बल्कि आप त्योहार के दिन और भी ज्यादा एनर्जेटिक और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article