World Heart Day 2025 : आज खराब खानपान, भागदौड़ भरी जिंदगी और लगातार बढ़ते तनाव के कारण हार्ट डिजीज (Heart Disease) का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव और खानपान ये तीनों आदतें हमारे दिल (हार्ट) पर सीधा असर डालती हैं। लेकिन लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करके आप अपने दिल को हमेशा जवान और स्वस्थ रख सकते हैं। आज World Heart Day के मौके पर जानते हैं वे 5 आदतें जो आपके हार्ट को हेल्दी बनाने में कारगर साबित हो सकती हैं।
हेल्दी डाइट लें
दिल की सेहत पर खानपान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है। इसलिए दिल की सेहत को बेहतर रखने का पहला कदम हेल्दी डाइट लेना है। आपकी डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज, दालें और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें होनी चाहिए। वहीं जंक फूड, फास्ट फूड और ऑयली खाने से परहेज करें।
डेली एक्सरसाइज करें
दिल की सेहत को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि आपकी लाइफस्टाइल में रोजाना 30-40 मिनट की एक्सरसाइज जरूर शामिल हो। इसमें आप योग, प्राणायाम, साइकिलिंग, रनिंग और वॉक आदि को शामिल कर सकते हैं। ये सभी एक्सरसाइज आपके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर आपकी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाती हैं।
तनाव कम करें
तनाव आपके दिल की सेहत को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इसलिए तनाव को दिल की सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन कहा गया है। तनाव से दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर पर असर आता है। तनाव कम करने के लिए आप रोजाना मेडिटेशन, गहरी सांस लेना, और प्रकृति के बीच समय बिताना जैसे काम कर सकते हैं।
मादक पदार्थों से दूरी
सिगरेट, शराब और तंबाकू जैसे मादक पदार्थों में निकोटीन और कई टॉक्सिंन मौजूद होते हैं। ये न केवल आपके लंग्स बल्कि दिल पर भी अपना बुरा असर दिखाते हैं। शराब का अधिक सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर बिगड़ने लगता है। वहीं जब आप अपना दिल जवान और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपको इन मादक पदार्थों से दूरी बना लेनी चाहिए।
हेल्थ चेकअप जरूर कराएं
दिल से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने और दिल की सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए नियमित हेल्थ चेकअप कराना जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी समस्याओं का पता चेकअप के द्वारा ही लगाया जा सकता है। किसी तरह की समस्या का पता लगते ही डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
