World Hearing Day: 2050 तक हर 4 में से 1 व्यक्ति हो सकता है बहरेपन का शिकार, बचने के लिए अपनाएं ये सरल उपाय, बढ़ेगी सुनने की क्षमता

How To Avoid Deafness In Hindi: हर साल 3 मार्च को वर्ल्ड हियरिंग डे (World Hearing Day) मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को सुनने से जुड़ी समस्याओं और बहरेपन से बचाव के बारे में जागरूक करना है। आइए जानते हैं कुछ तरीके जिससे बहरेपन से बचा जा सकता है, साथ ही सुनने की क्षमता में सुधार भी किया जा सकता है।

How To Avoid Deafness In Hindi: बाहर निकलिए तो ट्रैफिक की तेज आवाज, दिन भर कानों में ईयरफोन और लगातार सुनाई देने वाले ऐसे शोर जिनपर अब हमारा ध्यान ही नहीं जाता, ये सब कहीं ना कहीं हमारे सुनने की क्षमता पर असर डालते हैं। इसी वजह से दुनिया भर में होने वाली सबसे आम दिक्कतों में से एक है सुनने और कान से जुड़ी दिक्कतें। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2050 तक विश्व में हर 4 में से एक व्यक्ति को बेहरेपन की समस्या होने का अनुमान है। इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि लगभग 60 प्रतिशत मामलों में शुरुआती स्तर पर ही इसका इलाज किया जा सकता है। आइए जानते हैं बहरेपन के कारणों के बारे में।

How To Prevent Hearing Loss In Hindi

How To Prevent Hearing Loss In Hindi

बहरेपन के कारण क्या हैं (Causes Of Hearing Loss In Hindi)

बहरापन या सुनने की क्षमता में कमी हो जाने के कई कारण हो सकते हैं। इसका सबसे बड़े कारणों में से एक है तेज आवाज। तेज आवाज में लंबे समय तक रहने से कानों की नसों को नुकसान पहुंच सकता है। या कानों के भीतर के रोएं जो हिल कर आवाज का संकेत दिमाग को देते हैं उनकी क्षमता में कमी आ सकती है। इसके अलावा भी और कई कारण हो सकते हैं, जैसे इन्फेक्शन। कान में संक्रमण होने से कान के अंदरूनी हिस्सों पर बुरा असर पड़ सकता है। कुछ एंटीबायोटिक्स या अन्य दवाएं भी कानों की नसों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और उम्र बढ़ने के साथ सुनने की क्षमता कम हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके सुनने की क्षमता को लंबे समय तक बने रहे तो आप ये कुछ काम कर सकते हैं।

End of Feed