Diet And Nutrition Quiz Common FAQs In Hindi: हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि सेहत ही असली दौलत है। लेकिन क्या हम सच में अपनी सेहत को लेकर सजग हैं? हम क्या खा रहे हैं, उसमें कितनी पोषण और शक्ति है, कौन सा विटामिन किस काम आता है, ये सब जानना जरूरी है। अक्सर हम थकान, कमजोरी या बीमार पड़ने की वजह समझ नहीं पाते, जबकि इसकी जड़ें हमारी डाइट में छिपी होती हैं। तो चलिए, विश्व स्वास्थ्य दिवस के खास दिन पर एक मजेदार क्विज के जरिए खुद से कुछ सवाल पूछें और जानें कि आप अपनी हेल्थ को लेकर कितना अलर्ट हैं।
Diet And Nutrition Quiz Common FAQs In Hindi
प्रश्न 1: आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत कौन सा मिनरल बनाता है?
A. आयोडीन
B. कैल्शियम
C. आयरन
D. सोडियम
प्रश्न 2: अगर शरीर में विटामिन D की कमी हो जाए, तो कौन सी बीमारी हो सकती है?
A. स्कर्वी
B. रिकेट्स
C. पेलाग्रा
D. थायरॉइड
प्रश्न 3: खून का थक्का जमाने में कौन सा विटामिन मदद करता है?
A. विटामिन C
B. विटामिन K
C. विटामिन A
D. विटामिन D
प्रश्न 4: शरीर को एनर्जी देने में सबसे ज़रूरी विटामिन कौन सा है?
A. विटामिन A
B. विटामिन B कॉम्प्लेक्स
C. विटामिन E
D. विटामिन K
प्रश्न 5: विटामिन C की कमी से कौन सी बीमारी हो सकती है?
A. स्कर्वी
B. रिकेट्स
C. बेरी-बेरी
D. नाइट ब्लाइंडनेस
प्रश्न 6: कौन सा विटामिन हमें धूप से मिलता है?
A. विटामिन A
B. विटामिन C
C. विटामिन D
D. विटामिन E
प्रश्न 7: पानी में घुलनशील (Water-soluble) विटामिन्स कौन से होते हैं?
A. विटामिन A और D
B. विटामिन B और C
C. विटामिन E और K
D. उपरोक्त सभी
प्रश्न 8: विटामिन B कॉम्प्लेक्स में कुल कितने प्रकार के विटामिन होते हैं?
A. 6
B. 8
C. 10
D. 12
प्रश्न 9: नाइट ब्लाइंडनेस (रात को कम दिखना) किस विटामिन की कमी से होता है?
A. विटामिन A
B. विटामिन B
C. विटामिन D
D. विटामिन C
प्रश्न 10: इनमें से कौन सा विटामिन एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है?
A. विटामिन A
B. विटामिन C
C. विटामिन E
D. उपरोक्त सभी
अब जानें सभी सवालों के सही जवाब
उत्तर 1: B. कैल्शियम
कैल्शियम सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं, बल्कि मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम के लिए भी जरूरी है।
उत्तर 2: B. रिकेट्स
ये बीमारी खासतौर पर बच्चों में हड्डियों को कमजोर बना देती है।
उत्तर 3: B. विटामिन K
अगर किसी को कट लग जाए और खून रुकने में देर लगे, तो इसकी कमी हो सकती है।
उत्तर 4: B. विटामिन B कॉम्प्लेक्स
यह एक नहीं, बल्कि कई विटामिन्स का समूह है जो मेटाबॉलिज्म को सही रखता है।
उत्तर 5: A. स्कर्वी
इससे मसूड़े फूल जाते हैं और बार-बार थकान महसूस होती है।
उत्तर 6: C. विटामिन D
धूप में सिर्फ 15–20 मिनट बैठना भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
उत्तर 7: B. विटामिन B और C
इनकी ज्यादा मात्रा पेशाब के जरिए बाहर निकल जाती है, इसलिए इन्हें रोज लेना जरूरी है।
उत्तर 8: B. 8
इनमें B1 से लेकर B12 तक कई टाइप होते हैं, लेकिन B4, B8 आदि अब मान्य नहीं हैं।
उत्तर9 : A. विटामिन A
यह विटामिन आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
उत्तर 10: D. उपरोक्त सभी
एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जो एजिंग और बीमारियों की वजह बनते हैं।
तो आपने कितने सही जवाब दिए?
अगर आपने 7 या उससे ज्यादा जवाब सही दिए, तो आप हेल्थ को लेकर वाकई अलर्ट हैं। लेकिन कम अंक आए हैं तो कोई बात नहीं, आज से ही शुरुआत करें और अपनी हेल्थ को लेकर जागरूक बनें।
