World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस, जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम

World Digestive Health Day: बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के कारण पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 29 मई को विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। आगे जानें इसके बारे में विस्तार से...

World Digestive Health Day: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खानपान, जंक फूड, देर रात तक जागना और तनाव जैसी आदतें लोगों की सेहत पर गहरा असर डाल रही हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित हमारा पाचन तंत्र हो रहा है। गैस, एसिडिटी, कब्ज, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं अब आम हो चुकी हैं। इन्हीं समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 29 मई को विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस (World Digestive Health Day 2026) मनाया जाता है।

World Digestive Health Day

विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस

क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस

विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को पाचन तंत्र के महत्व और उससे जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। स्वस्थ पाचन केवल पेट तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह पूरे शरीर की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। जब पाचन सही रहता है, तो शरीर को जरूरी पोषक तत्व बेहतर तरीके से मिलते हैं और व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है।

End of Feed