World Brain Tumor Day: शरीर नहीं, दिमाग भी देता है संकेत, ब्रेन ट्यूमर के ऐसे लक्षण जिन्हें लोग तनाव समझकर टाल देते हैं

World Brain Tumor Day: आमतौर पर ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को लोग सिर्फ सिरदर्द और उल्टियां आने जैसे शारीरिक संकेतों को ही समझते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपका दिमाग भी कई तरह से इसके बारे में बताने की कोशिश करता है। जानिए ब्रेन ट्यूमर के ऐसे शुरुआती लक्षण, जिन्हें लोग अक्सर अनदेखा कर देते हैं।

World Brain Tumor Day: आजकल सिरदर्द, थकान, चिड़चिड़ापन या बार-बार बातें भूल जाना बहुत आम हो गया है। ज्यादातर लोग इसे काम का तनाव, नींद की कमी या रोजमर्रा की भागदौड़ का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार यही छोटी-छोटी परेशानियां किसी बड़ी बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकती हैं।

World Brain Tumor Day

आपका दिमाग भी कई तरह से देता है ब्रेन ट्यूमर के संकेत

डॉक्टरों का कहना है कि ब्रेन ट्यूमर हमेशा अचानक और बड़े लक्षणों (Brain Tumor Symptoms)के साथ सामने नहीं आता। कई बार दिमाग धीरे-धीरे ऐसे संकेत देता है, जिन्हें लोग सामान्य समझकर टाल देते हैं। शेल्बी इंटरनेशनल हॉस्पिटल्स, गुरुग्राम के डायरेक्टर और हेड ऑफ न्यूरोलॉजी डॉ. कपिल अग्रवाल और अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोसर्जरी डॉ. सत्यकाम बरुआह के मुताबिक, अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो इलाज आसान हो सकता है।

End of Feed