How Much Cycling To Burn Calories In Hindi: सोचिए आपने गर्मा-गर्म दो समोसे खा लिए या छोले भटूरे की एक थाली का मजा ले लिया। स्वाद तो मिल गया, लेकिन अब मन में एक सवाल भी खटक रहा होगा कि इतनी सारी कैलोरी बॉडी में चली गई, अब इसे बर्न कैसे करें? अगर आप भी फिट रहने की सोचते हैं, तो आपके लिए एक सिंपल, सस्ता और असरदार तरीका है - वह है साइकिल चलाना।
How Much Cycling To Burn Calories In Hindi
साइकिल चलाने के इतने फायदे हैं कि आप सोच भी नहीं सकते। लेकिन क्या आप जानते हैं, शरीर की चर्बी पिघलाने और मोटापा कम करने के लिए भी साइकिलिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। हाई कैलोरी फूड्स जैसे समोसे और छोले भठूरे की कैलोरी भी तेजी से बर्न करती है। यहां जानें इसके गजब फायदे....
विश्व बाइसिकल दिवस - World Bicycle Day
हर साल 3 जून को लोगों के बीच साइकिल चलाने को लेकर प्रोत्साहित करने और इसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बाइसिकल डे मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में लोग साइकिलिंग को हेल्थ और पर्यावरण दोनों के लिए अपनाने की बात करते हैं।
दो समोसे या छोले भटूरे से कितनी कैलोरी मिलती है?
एक मीडियम साइज समोसे में करीब 250 से 300 कैलोरी होती है। वहीं छोले भटूरे की एक प्लेट में लगभग 450 से 500 कैलोरी हो सकती है। यानी दो समोसे या एक छोले भटूरे की थाली से करीब 500–600 कैलोरी बॉडी में चली जाती है, जो बिना एक्सरसाइज के फैट में बदल सकती है।
कैलोरी बर्न करने के लिए कितनी देर साइकिल चलाएं - How Much Cycling To Burn Calories In Hindi
अगर आप 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से साइकिल चलाते हैं, तो एक घंटे में लगभग 500–600 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। यानी जो आपने खाया, वो बर्न करने के लिए कम से कम 1 घंटे की साइक्लिंग जरूरी है।
वजन घटाने के लिए साइकिलिंग क्यों बेस्ट है - Why Cycling Is Best For Weight Loss In Hindi
- कार्डियो एक्सरसाइज है जो फैट तेजी से घटाती है
- जॉइंट्स पर प्रेशर नहीं डालती
- घर, पार्क या रोड कहीं भी की जा सकती है
- बोरिंग नहीं लगती और हर उम्र के लोग कर सकते हैं
साइकिल चलाने से सेहत को भी मिलते हैं फायदे - Health Benefits Of Cycling In Hindi
- दिल की सेहत सुधरती है
- मानसिक तनाव कम होता है
- नींद बेहतर होती है
- पैरों की ताकत और स्टैमिना दोनों बढ़ते हैं
रोज कितनी देर चलाएं साइकिल - How Much Cycling In A Day In Hindi
रोजाना 30 से 45 मिनट की साइक्लिंग काफी है अगर आप वजन कम करना चाहते हैं। वीक में 5 दिन ये रूटीन अपनाने से 3–4 हफ्तों में ही फर्क नजर आने लगेगा।
अपने शरीर और पर्यावरण दोनों की सेहत के लिए साइकिलिंग को अपनाएं। अगली बार समोसे या छोले भटूरे खाएं, तो गिल्ट फील न करें, बस अपनी साइकिल उठाएं और निकल पड़ें, क्योंकि वजन घटाना अब आसान और मजेदार हो गया है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
