हेल्थ

वजनी टीनएज लड़कियों को होता है भविष्य में स्ट्रोक का ज्यादा खतरा, 55 की उम्र तक होती है Stroke की सबसे अधिक संभावना

महिलाओं में शरीर का वजन बढ़ने की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, जिन महिलाओं को किशोरावस्था या कम उम्र में मोटापे का सामना करना पड़ता है, उनमें भविष्य में स्ट्रोक का खतरा बहुत अधिक होता है। इसके अलावा, भी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

Image

Obesity Complications In Women

शरीर की बढ़ता वजन कई गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ाने में भी योगदान देता है। आजकल मोटापे की समस्या भी लोगों में काफी तेजी से बढ़ रही है। सिर्फ वयस्कों में ही नहीं, टीनएज बच्चों में मोटापा काफी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं, महिलाओं में किशोरावस्था या कम उम्र में मोटापा स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थितियों को ट्रिगर कर सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट अनुसार, हाल ही में हुए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कम उम्र की महिलाओं में अधिक वजन की वजह से भविष्य में उन्हें स्ट्रोक होने का खतरा अधिक होता है। सिर्फ इतना नहीं, यह महिलाओं में 55 की उम्र तक स्ट्रोक होने की अधिक संभावना से भी जुड़ा है।

ऐसे में महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए वजन को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। वजन बढने से सिर्फ स्ट्रोक ही नहीं, बल्कि कई अन्य गंभीर समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं। इस लेख में हम आपको महिलाओं में मोटापे की वजह से होने वाले रोग और वजन कंट्रोल करने के लिए कुछ आसान टिप्स शेयर कर रहे हैं।

वजन बढ़ने से महिलाओं में क्या-क्या समस्याएं देखने को मिल सकती हैं?

अगर महिलाओं में कम उम्र में ही वजन बढ़ना शुरू हो जाता है, तो इसकी वजह से उनके शरीर में कई तरह की बीमारियां देखने को मिल सकती हैं। यह उनके शरीर में सूजन को ट्रिगर कर सकता है और हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकता है। ऐसे में महिलाओं में कई तरह स्थितियां देखने को मिल सकती हैं जैसे,

  • थायराइड
  • पीसीओएस
  • डायबिटीज
  • पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं
  • कैंसर
  • इनफर्टिलिटी
  • गर्भपात
  • डिलीवरी के दौरान कॉम्प्लिकेशन
  • हृदय रोग
  • मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं, मूड स्विंग, चिड़चिड़पान
  • हड्डियां कमजोर होना
  • जोड़ों में दर्द की समस्या

महिलाएं वजन कंट्रोल कैसे रख सकती हैं

वजन कंट्रोल रखने के लिए सबसे जरूरी चीज जिसका आपको ध्यान रखने की जरूरत है, वह है डाइट। स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना बहुत आवश्यक है। इसके अलावा, फूड की मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए। ओवरईटिंग से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, इन बातों का भी ध्यान रखें..

  • फाइबर और प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाएं
  • फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें
  • ज्यादा मीठा खाने से बचें
  • जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम से कम करें
  • सोडा, कोला और अन्य चीनी युक्त ड्रिंक्स से परहेज करें
  • स्मोकिंग और शराब से सख्त परहेज करें।
  • 8 घंटे की अच्छी नींद लें।

इस सब के अलावा एक महत्वपूर्ण चीज जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए वह है शारीरिक रूप से एक्टिव रहना। आउटडोर गेम्स, नियमित एक्सरसाइज करना, योग, पैदल चलना, स्विमिंग, रनिंग, सीढ़ियां चढ़ना, साइकिलिंग आदि की मदद से शरीर के वजन को कंट्रोल रखने में बहुत मदद मिलती है। इसलिए इन्हें अपने रूटीन में शामिल करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article