हीट और डायरिया का क्या है कनेक्शनस, गर्मी में क्यों बढ़ जाती है पेट की गड़बड़ और दस्त की समस्या

Why Diarrhoea Increases in Summer: क्या आपने कभी सोचा है गर्मियों में बार-बार पेट खराब, दस्त और उल्टी की समस्या क्यों बढ़ जाती है? बता दें इसका कारण सिर्फ खाना नहीं बल्कि बढ़ती गर्मी भी हो सकती है।

Why Diarrhoea Increases in Summer: गर्मी शुरू होते ही शरीर में कई तरह के बदलाव महसूस होने लगते हैं। प्यास ज्यादा लगती है, थकान जल्दी होती है और सबसे ज्यादा असर पड़ता है हमारे पेट पर। कई लोग इस मौसम में बार-बार पेट खराब, दस्त या गैस जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। अक्सर हम इसे सिर्फ खाने-पीने की गलती मान लेते हैं, लेकिन असल में बढ़ती गर्मी का भी इसमें बड़ा रोल होता है। डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादा तापमान हमारे पाचन तंत्र को कमजोर कर देता है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ा देता है। यही वजह है कि गर्मियों में डायरिया के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। आइए समझते हैं इसका पूरा कनेक्शन।

Why Diarrhoea Increases in Summer

गर्मी में क्यों बढ़ जाती है पेट की गड़बड़ और दस्त की समस्या

ज्यादा गर्मी से पाचन क्यों हो जाता है कमजोर

जब मौसम बहुत गर्म होता है, तो शरीर का फोकस खुद को ठंडा रखने पर चला जाता है। ऐसे में पाचन प्रक्रिया थोड़ी धीमी पड़ जाती है। खाना ठीक से नहीं पचता और पेट भारी-भारी सा लगने लगता है। यही धीरे-धीरे पेट खराब होने की वजह बनता है।

End of Feed