हेल्थ

Mental Health: क्या खुद से बात करना नॉर्मल है या मानसिक समस्या का संकेत? जानिए सच

Mental Health: अपने आप से बात करना बिल्कुल सामान्य है और कई बार यह फायदेमंद भी है। बस ध्यान रखें कि ये हेल्दी और कंट्रोल में रहे। क्योंकि सबसे अहम बातचीत वही होती है, जो आप खुद से करते हैं।

Image

खुद से बात करने की आदत

Mental Health: किचन में खड़े होकर, आप अपने लिए ग्रोसरी ढूंढते हुए बोलते हैं, 'अच्छा, ऑलिव ऑयल मैंने कहां रखा?' अगर ऐसा कुछ आपके साथ अमूमन होता है तो आप अकेले नहीं हैं, और महत्वपूर्ण बात यह है कि आप पागल नहीं हो रहे हैं। अपने आप से बात करना मानव व्यवहार का एक सामान्य हिस्सा है, फिर भी इसे अनावश्यक रूप से समस्या से जोड़कर देखा जाता है। सच्चाई यह है कि यह ना केवल सामान्य है, बल्कि अधिकांश लोगों के लिए यह एक तेज दिमाग का संकेत है।

नॉर्मल या चिंता की बात?

अक्सर हम अपने आप से बात करते हैं और फिर सोचते हैं क्या ये ठीक है? सच कहें तो ये बिल्कुल नॉर्मल है। जब बच्चे छोटे होते हैं, तो वो खेलते समय खुद से बातें करते हैं जैसे- अब मैं ये करूंगा, फिर वो करूंगा। इसे साइकोलॉजी में प्राइवेट स्पीच कहा जाता है। बड़े होने पर ये बातें हमारे दिमाग के अंदर ही चलती रहती हैं, जिसे हम इनर वॉइस या आंतरिक संवाद कहते हैं। लेकिन कई बार हम इन्हें जोर से भी बोल देते हैं, और इसमें कोई दिक्कत नहीं है।

कब ये फायदेमंद होता है?

अपने आप से बात करना कई तरीकों से मदद करता है। जब आप किसी परेशानी को जोर से बोलते हैं, तो दिमाग उसे बेहतर तरीके से समझता है और जल्दी समाधान ढूंढ पाता है। खुद से थोड़ी दूरी बनाकर बात करनेMental Health, Positive Self Talk Benefits, Negative Self Talk Effects, Inner Voice Psychology, Self Talking Behavior, Mental Health Signsसे आप अपने इमोशन्स को ज्यादा शांत तरीके से देख पाते हैं। इसके अलावा जैसे- 'मैं दरवाजा लॉक कर रहा हूं' बोलने से चीजें भूलने के चांस कम हो जाते हैं।

कब ध्यान देने की जरूरत है?

हर चीज की तरह, इसमें भी बैलेंस जरूरी है। अगर आपको ऐसी आवाजें सुनाई दें जो आपकी अपनी नहीं लगतीं, आपकी बातें हकीकत से अलग लगने लगें, इससे आपको डर, उलझन या तनाव होने लगे या ये आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और रिश्तों को प्रभावित करने लगे तो ऐसे में किसी एक्सपर्ट से बात करना बेहतर होता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article