पुरुष रहते हैं नॉर्मल, मगर महिलाओं को क्यों ज्यादा लगती है ऑफिस में ठंड? जानिए साइंटिफिक वजह

Why Women Feel Colder Than Men In Office: अगर आप भी ऑफिस में महिलाओं के साथ बैठते हैं, तो आपने एक बात जरूर नोटिस की होगी। ऑफिस में एसी चलते ही अक्सर महिलाएं ठंड की शिकायत करती हैं, जबकि पुरुष नॉर्मल रहते हैं। हाल की रिसर्च में इसकी वजह सामने आई है। जानिए क्यों महिलाओं को ज्यादा लगती है ठंड, और क्या कहती है रिसर्च।

Why Women Feel Colder Than Men In Office: क्या आपने कभी गौर किया है कि ऑफिस में बैठते वक्त जहां पुरुष आराम से एसी का तापमान झेल लेते हैं, वहीं महिलाएं जल्दी ठंड की शिकायत करने लगती हैं? यही वजह है कि कई बार ऑफिस में तापमान को लेकर बहस भी हो जाती है। हाल ही में आई एक रिसर्च ने इस पहेली को सुलझा दिया है। इसमें साफ पता चला है कि महिलाओं और पुरुषों के शरीर में तापमान को महसूस करने का तरीका अलग होता है। आइए जानते हैं आखिर क्या है इसके पीछे की असली साइंटिफिक वजह।

Why Women Feel Colder Than Men In Office

Why Women Feel Colder Than Men In Office

महिलाओं और पुरुषों का मेटाबॉलिज्म अलग

रिसर्च बताती है कि महिलाओं का मेटाबॉलिज़्म पुरुषों के मुकाबले धीमा होता है। इसका मतलब है कि महिलाओं के शरीर में कैलोरी बर्न कम होती है और गर्मी पैदा होने की क्षमता भी थोड़ी कम रहती है। यही कारण है कि एसी की ठंडी हवा उन्हें ज्यादा प्रभावित करती है।

End of Feed