हर साल 3 मार्च को क्यों मनाया जाता है World Hearing Day, क्या है इतिहास, जानें इसका महत्व और 2025 की थीम

World Hearing Day 2025 Significance History Theme: हर साल दुनियाभर में 3 मार्च को वर्ल्ड हियरिंग डे मनाया जाता है। यह दिन सुनने से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूत करने की दिशा में बहुत अहम भूमिका निभाता है। इस दिन की शुरुआत कैसे हुई, इसका महत्व, इतिहास और 2025 की थीम जानने के लिए आगे पढ़ें।

World Hearing Day 2025 Significance History Theme: हमारी जिंदगी में सुनने की क्षमता कितनी जरूरी है, यह तब समझ आता है जब कोई सुनने की परेशानी झेलता है। क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में करोड़ों लोग सुनने से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं? इन्हीं परेशानियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 3 मार्च को वर्ल्ड हियरिंग डे (World Hearing Day) मनाया जाता है।

World Hearing Day 2025 Significance History Theme

World Hearing Day 2025 Significance History Theme

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तेज आवाज़ वाले म्यूजिक, शोर-शराबे और कानों की सही देखभाल न करने की वजह से कई लोग सुनने की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। खासकर, हेडफोन का ज्यादा इस्तेमाल और ऊंची आवाज़ में गाने सुनने की आदत से यह समस्या और बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, दुनिया में 466 मिलियन से ज्यादा लोग सुनने में परेशानी का सामना कर रहे हैं, और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि वर्ल्ड हियरिंग डे को मनाने की शुरुआत की गई, ताकि लोग अपनी सुनने की क्षमता को गंभीरता से लें और समय रहते उसकी देखभाल करें।

End of Feed