इस साल 6 मई को क्यों मनाया जा रहा है विश्व अस्थमा दिवस, जानिए इसका इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

World Asthma Day 2025 Significance History Theme: अस्थमा से जुड़ी जानकारी और जागरूकता ही इसकी सबसे बड़ी दवा है। अगर हम समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लें, तो अस्थमा को पूरी तरह से कंट्रोल में रखा जा सकता है। इस बीमारी के प्रति लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए इस साल इस 6 मई विश्व अस्थमा दिवस मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

World Asthma Day 2025 Significance History Theme: हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई बार सांस की तकलीफ को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह अस्थमा (Asthma) का संकेत हो सकता है? अस्थमा कोई मामूली बीमारी नहीं, बल्कि एक ऐसी समस्या है जो लाखों लोगों की जिदगियों को प्रभावित कर रही है। इसी को लेकर हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। 2025 में यह दिन 6 मई को मनाया जा रहा है। इसका मकसद है लोगों को अस्थमा के बारे में सही जानकारी देना, इसके लक्षण पहचानना और समय रहते इलाज को बढ़ावा देना।

World Asthma Day 2025 Significance History Theme

World Asthma Day 2025 Significance History Theme

6 मई को ही क्यों मनाया जाता है विश्व अस्थमा दिवस? - Why Is World Asthma Day Celebrated In Hindi

विश्व अस्थमा दिवस हर साल मई के पहले मंगलवार को मनाया जाता है, और 2025 में यह 6 मई को पड़ रहा है। इस दिन का उद्देश्य है दुनिया भर में अस्थमा को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाना। सही जानकारी से कई जिंदगियों को बेहतर बनाया जा सकता है, और यही सोच इस दिन के पीछे छुपी है।

End of Feed