सर्दी की रातों में आते हैं डरावने सपने? तो जानें क्या है इसके पीछे का कारण, स्टडी में सामने आई सच्चाई

कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप रात में कंबल ओढ़कर सो रहे हों और कोई सपना आपकी नींद खोल दे। एक स्टडी बताती है कि सर्दियों में ज्यादा डरावने सपने आते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में ज्यादा सपने क्यों आते हैं। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

क्या आपको भी लगता है कि सर्दियों में आपको ज्यादा नींद आती है और खतरनाक सपने भी? शायद आपको सही लगता है। मौसम का हमारे नींद पर प्रभाव पड़ता है और सर्दियों में सपने और नींद दोनों बढ़ जाते हैं, ये हम नहीं कह रहे एक जर्मन स्टडी कहती है। ये बताती है कि सर्दियों में नींद का पैटर्न और रैपिड आई मूवमेंट (REM) बदल जाता है। REM फेज के दौरान आंखें तेजी से हिलती हैं जिससे ये पता चलता है कि व्यक्ति सपने देख रहा है। आइए जानते हैं इस रिसर्च में क्या है।

reason for nightmares in winters

क्या कहती है रिसर्च

फ्रंटियर इन न्यूरोसाइंस में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया है कि गर्मियों की तुलना में सर्दियों के दौरान REM नींद औसतन 30 मिनट बढ़ जाती है। यह रिसर्च ये बताता है कि मौसम का बदलाव हमारी नींद को कैसे प्रभावित करता है, खासकर REM फेज को बढ़ाकर, जो कि हमारी नींद के दौरान सपनों से सबसे अधिक जुड़ा हुआ चरण है। लंबे REM फेज के कारण अजीब और याद रहने वाले सपने आते हैं।

End of Feed