हेल्थ

जिंदगी की भागदौड़ से पाना है सुकून तो सुबह 10 मिनट जरूर करें ये काम, हमेशा टेंशन फ्री रहेगा जीवन

Yoga for Mental Health: भागदौड़ भरी जिंदगी से आज भला कौन परेशान नहीं है, जिसमें सुकून और मानसिक शांति पाना एक मुश्किल काम दिखाई देता है। काम का दबाव और लगातार बढ़ती जिम्मेदारियों के अलावा तनाव भरे जीवन के बीच व्यक्ति टूटा हुआ महसूस करता है। यदि आप इस मानसिक समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो आपको सुबह 10 मिनट ये काम जरूर करने चाहिए।

Image

yoga for mental peace

Photo : iStock

भागदौड़ भरी जिंदगी से आज भला कौन परेशान नहीं है, जिसमें सुकून और मानसिक शांति पाना एक मुश्किल काम दिखाई देता है। लेकिन आज हम आपको मानसिक शांति प्राप्त करने का आसान उपाय बताने जा रहे हैं। जी हां यदि आप रोज सुबह केवल 10 मिनट योगासन का अभ्यास करते हैं, तो आप मानसिक तनाव से दूर हो सकते हैं। इसके अलावा आप अपने दिन की शुरुआत से ही पूरी तरह सकारात्मकता से भरे हुए रह सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह का समय योगा करने के लिए सबसे बेहतर भी होता है। इसलिए आप कम से कम 10 मिनट का डेली अभ्यास करना जरूर शुरू करें। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

बालासन

बालासन यानी चाइल्ड पोज आपको मानसिक तनाव से दूर रखने में बेहद कारगर योगासन है। इसके अलावा यह आपकी रीढ़ को मजबूत करने के साथ आपके पोस्चर को भी दुरुस्त करने का काम करता है। इसका अभ्यास आप 1 मिनट शुरू कर सकते हैं।

भुजंगासन

इसे कोबरा पोज के नाम से जाना जाता है। भुजंगासन आपके शरीर के पोस्चर को बेहतर बनाने के साथ आपकी रीढ़ को भी मजबूत करता है। इसके अलावा यह आपके दिमाग में रिलैक्स करके आपको तनाव से दूर रखने में काफी फायदेमंद साबित होता है। इसे आप 1-2 मिनट से शुरू कर सकते हैं।

शवासन

शरीर को रिलैक्स करने के लिए बेहद कारगर शवासन एक असरदार योगासन है। इसका अभ्यास आप योगा मैट पर कमर के बल लेटकर कर सकते हैं। यह आपके शरीर और दिमाग दोनों को रिलैक्स करने का काम करता है। इसके लिए आप अपनी सांस को गहरा करने का लगातार अभ्यास करें।

दिमाग के लिए योगासन का लाभ

योगासन न केवल आपको तनाव से मुक्त करते हैं, बल्कि यह हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं। नियमित रूप से योगा का अभ्यास करना आपकी नींद की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है। इसके अलावा यह आपके शरीर को फ्लेक्सिबल बनाकर वेट लॉस में भी हेल्प करता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article