बरसात में क्यों बढ़ जाता है आंखों का इंफेक्शन, जानें Eye Infection के कारण, लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय

Eye Infection In Monsoon Season : मानसून का मौसम अपने साथ कई तरह की हेल्थ की चुनौतियां भी लेकर आता है। आज हम आपको आंखों में होने वाले इंफेक्शन से बचाव के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। ये उपाय आपकी आंखों की सेहत का बेहतर ख्याल रख सकते हैं।

मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस भी तेजी से पनपते हैं। वातावरण में नमी और गंदगी के कारण आंखों में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में कंजक्टिवाइटिस (पिंक आई), आंखों में रेडनेस, जलन और आंखों से पानी आने जैसी समस्याएं काफी आम हो जाती हैं। यदि आप इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको अगर समय रहते इससे बचाव करना चाहिए। वरना यह संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। आइए जानते हैं मानसून में आंखों के इंफेक्शन से बचाव के कारगर घरेलू उपाय...

eye infection remedies (Photo - Canva)

क्यों बढ़ जाता है मानसून में आई इंफेक्शन?

बरसात के मौसम में आई इंफेक्शन के मामले बढ़ने के पीछे हवा में नमी और बैक्टीरिया का बढ़ना है। वहीं गंदा पानी, धूल मिट्टी और हाथों का साफ न होना संक्रमण को फैला सकता है। इस मौसम में हाथों पर लगे बैक्टीरिया अक्सर आंखों में चले जाते हैं, जो संक्रमण का सबसे बड़ा कारण बनते हैं।

End of Feed