महिलाओं में क्यों ज्यादा होता है यूरिन इन्फेक्शन? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

यूरिन इन्फेक्शन की समस्या महिलाओं में आमतौर पर ज्यादा देखने को मिलती है। जो कभी-कभी काफी गंभीर हो जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि क्यों महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। जानें इसके कारण और बचाव के उपाय...

यूरिन ट्रैक इन्फेक्शन (UTI), यानी मूत्र मार्ग का संक्रमण, महिलाओं में ज्यादा होता है। हेल्थ रिसर्च के आंकड़ों की मानें तो, हर दूसरी महिला को जिंदगी में कम से कम एक बार यूरिन इंफेक्शन का खतरा जरूर होता है। लेकिन भारतीय महिलाएं अपनी इस समस्या को सामने दर्शाने में काफी संकोच करती हैं। यही कारण है कि ये समस्या और भी गंभीर होती जाती है। इस समस्या में पेशाब करते समय जलन, बार-बार पेशाब आने की इच्छा, पेट के निचले हिस्से में दर्द और कभी-कभी बुखार जैसे लक्षण भी देखने को मिलते हैं। आज हम आपको इसके पीछे के कारण और बचाव के उपाय बताने जा रहे हैं।

urine infections causes and prevention tips

यूरेथ्रा की लंबाई

महिलाओं के शरीर में यूरेथ्रा यानी मूत्रमार्ग की लंबाई छोटी होती है। जिसकी वजह यूरिन पास करते समय संक्रमण फैलने वाले बैक्टीरिया ब्लैडर में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। यूरेथ्रा की लंबाई का कम होना एक मुख्य कारण है जिससे महिलाओं को बार-बार यूरिन ट्रैक इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ा हुआ रहता है।

End of Feed