Superfoods For Women After 50 In Hindi: जब महिलाएं 50 की उम्र पार कर लेती हैं, तो शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। कमजोरी, थकान, स्किन पर झुर्रियां, हड्डियों का कमजोर होना, और मेनोपॉज जैसी परेशानियां अक्सर सामने आने लगती हैं। ऐसे में सही डाइट बहुत जरूरी हो जाती है। अगर आप चाहती हैं कि ये बदलाव आपकी सेहत और चेहरे पर असर न डालें, तो कुछ खास सुपरफूड्स को अपनी रोज की डाइट में शामिल करना चाहिए। ये न केवल आपकी सेहत को संभालते हैं बल्कि बुढ़ापे के असर को भी कम करते हैं।
50 की उम्र के बाद महिलाएं जरूर खाएं ये 5 फूड - Best Foods For Women After 50 In Hindi
दही से मजबूत होंगी हड्डियां
दही में भरपूर कैल्शियम होता है जो 50 की उम्र के बाद कमजोर होती हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है। रोज एक कटोरी दही खाना ना भूलें, इससे हड्डियों की मजबूती बनी रहती है और जोड़ों के दर्द की शिकायत कम होती है।
बेरीज से चमकदार स्किन
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी जैसी बेरीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं जो आपकी स्किन को एजिंग के असर से बचाती हैं। अगर स्किन पर नैचुरल ग्लो बनाए रखना है और झुर्रियों से दूर रहना है, तो इन्हें डाइट में शामिल करें।
फैटी फिश से दिल रहेगा हेल्दी
सैल्मन जैसी फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। 50 की उम्र के बाद हार्ट से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं, ऐसे में हफ्ते में एक-दो बार मछली खाना बहुत फायदेमंद होता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां हर दिन खाएं
पालक, मेथी, सरसों जैसी हरी सब्जियां कैल्शियम और आयरन से भरपूर होती हैं। ये न सिर्फ आपकी हड्डियों को मज़बूती देती हैं बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखती हैं। उम्र बढ़ने के साथ इन्हें रोज खाना सेहत के लिए बेहद ज़रूरी है।
सॉयाबीन से कंट्रोल में रहेंगे हार्मोन
सॉयाबीन में मौजूद फाइटोएस्ट्रोजन नाम का तत्व मेनोपॉज़ के बाद होने वाले हार्मोनल बदलाव को कंट्रोल करता है। इससे मूड स्विंग, थकान और चिड़चिड़ेपन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
बादाम से बाल और स्किन बने रहेंगे हेल्दी
बादाम में विटामिन E और हेल्दी फैट्स होते हैं जो आपकी स्किन को पोषण देते हैं और बालों की सेहत भी सुधारते हैं। सुबह भीगे हुए बादाम खाना एक हेल्दी आदत है जो लंबे वक्त तक असर दिखाती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
