Who Should Not Eat Apple In Hindi: सेब एक सदाबहार फल है, जो सालभर बाजार में देखने को मिलता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस फल का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह फल शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें डाइट्री फाइबर, विटामिन सी, ए, के, कोपर, पोटेशियम आदि जैसे जरूरी पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और कैलोरी में बहुत कम होता है। वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने और हृदय रोगों के खतरे को कम करने तक, रोज एक सेब खाने के जबरदस्त फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, सेब खाना सभी के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता है। कुछ ऐसी स्थितियां भी होती हैं, जिनमें अगर आप सेब का सेवन करते हैं, तो यह शरीर के लिए जहर के समान काम करता है। यह हमारे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर किन-किन लोगों को सेब खाने से परहेज करना चाहिए? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Who Should Not Eat Apple
किन लोगों को सेब नहीं खाना चाहिए - Who Should Not Eat Apple In Hindi
शुगर के मरीज
आपको बता दें कि सेब में प्राकृतिक शुगर की मात्रा काफी होती है। इसलिए डॉक्टर इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करने की सलाह देते हैं। अगर डायबिटीज रोगी अधिक सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही सेवन करें।
अगर एलर्जी है
जिन लोगों को सेब या इसमें मौजूद किसी कंपाउंड से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। अगर सेब खाने के बाद पाचन संंबंधी समस्याएं, त्वचा में एलर्जी, खुजली और दाने आदि जैसी स्थितियां होती हैं, तो सेब खाना बंद कर दें।
पाचन संबंधी समस्याएं
अगर कोई व्यक्ति पहले से खराब पाचन, गैस, ब्लोटिंग और अपच आदि से जूझ रहा है, तो इस स्थिति में भी सेब खाने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
दस्त होने पर
अगर किसी व्यक्ति को दस्त और लूज मोशन हो गए हैं, तो ऐसे में यह सलाह दी जाती है कि सेब का सेवन करने से बचें, खासकर सुबह के समय। क्योंकि इससे आपके लक्षण गंभीर हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
