हेल्थ

पीरियड्स के दौरान परेशान कर रहा है गंभीर दर्द और ऐंठन, ये देसी ड्रिंक्स पीने से चुटकियों में छूमंतर हो जाएगा दर्द

Drinks To Relieve Period Cramps: अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान काफी दर्द और ऐंठन का सामना करना पड़ता है, तो इन ड्रिंक्स को पीने से आपकी समस्या काफी दूर हो सकती है। पीरियड्स में इनका सेवन करने से मूड में सुधार और ब्लड फ्लो सामान्य होगा। यह आपको गंभीर दर्द और ऐंठन से राहत देंगी।

Image

Drinks To Relieve Period Cramps

Drinks To Relieve Period Cramps: आज के समय में महिलाओं के साथ पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। कुछ महिलाओं को समय पर पीरियड्स नहीं आते हैं, कई-कई महीनों तक रुक जाते हैं, तो कुछ को समय पर पीरियड्स तो होते हैं, लेकिन इस दौरान काफी दर्द और तकलीप खा सामना करना पड़ता है। पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं आमतौर पर तब होती हैं, जब किसी महिला के शरीर में हार्मोन्स का संतुलन ठीक नहीं रहता है। महिलाओं का शरीर हार्मोन्स के प्रति काफी संवेदनशील होता है। उनके शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बहुत जल्दी बिगड़ जाता है। इसलिए उन्हें अपनी जीवनशैली और खानपान का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है। हार्मोनल असंतुलन की वजह से महिलाओं की पीरियड्स के दौरान पेट और कमर में गंभीर दर्द, ऐंठन, असामान्य ब्लड फ्लो, बहुत ज्यादा या कम ब्लीडिंग के साथ-साथ मड स्विंग जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से महिलाएं काफी चिड़चिड़ा भी महसूस करती हैं। वे इनसे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमाती हैं, लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में वे इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं कि आखिर पीरियड्स की ऐंठन और दर्द से छुटकारा कैसे पाएं? महिलाओं की इस समस्या को दूर करने के लिए हेल्थ इन्फ्लूएंसर डॉ. भाव्या धीर ने कुछ देसी ड्रिंक्स शेयर किए हैं, जो उन्हें आसानी से पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से राहत दिला सकते हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से राहत के लिए पिएं ये देसी ड्रिंक्स - Drinks To Relieve Period Cramps In Hindi

केसर किशमिश दूध

यह दूध पीने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और मूड में सुधार करता है। गर्म दूध के साथ केसर और किशमिश की मिठास का आनंद लें, जो शरीर और आत्मा दोनों को आराम देता है। इससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं और पीरियड्स की ऐंठन से राहत मिलती है।

अदरक नींबू की चाय

आप अपने दिन की शुरुआत इस अद्भुत चाय के साथ कर सकते हैं। अदरक और नींबू की ताजगी भरे खट्टे स्वाद के साथ अपने दिन की शुरुआत करने से सूजन कम होगी। यह चाय न केवल आपको गर्माहट देती है बल्कि दर्दनाक ऐंठन को कम करने में भी मदद करती है।

चुकंदर पुदीना जूस

चुकंदर के गुण और पुदीने की ठंडी ताजगी से अपने शरीर को पुनर्जीवित करें। इस जूस को पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पीरियड फ्लो सामान्य होता है। यह जीवंत रस न केवल असुविधा को कम करता है बल्कि शरीर की एनर्जी बढ़ाने में भी मदद करता है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article