अक्सर प्रेगनेंसी के बाद जब शरीर का वजन तेजी से घटने लगता है, तो इसकी वजह से आपकी स्किन में स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देने लगते हैं। ये निशान काफी जिद्दी होते हैं, और आसानी से दूर नहीं होते हैं। इस मार्क्स के चलते महिलाओं को कई तरह की ड्रेस पहनने में भी दिक्कत होती है। यदि आप स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए कोई आसान उपाय तलाश रही हैं तो आपके लिए हम 5 शानदार उपाय लेकर आए हैं। जिन्हें यदि आप 1-2 महीने तक फॉलो कर लेती हैं तो आपको स्ट्रेच मार्क्स से हमेशा के लिए निजात मिल सकती है।
1. विटामिन-ए
विटामिन-ए को हमारी स्किन हेल्थ के लिए जिम्मेदार माना जाता है। यदि आप स्ट्रेच मार्क्स को दूर करना चाहती हैं, तो आपको अपनी डाइट में विटामिन-ए से रिच फूड को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप गाजर, चुकंदर और अनार जैसी चीजों का सेवन करें।
2. एलोवेरा जेल
त्वचा संबंधित समस्याओं से निजात पाने में एलोवेरा बहुत कारगर साबित होता है। स्ट्रेच मार्क्स के साथ-साथ एलोवेरा हमारी स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को भी दूर करता है। स्ट्रेच मार्क्स के लिए आप नहाने के बाद एलोवेरा जेल लगाएं।3. होममेड स्क्रब
स्ट्रेच मार्क्स को खत्म करने के लिए आप होममेड स्क्रब तैयार कर सकते हैं। जिसमें 1 चम्मच चीनी के साथ बादाम तेल और कुछ बूंदे नींबू की मिला दें। इसे अपने मार्क्स पर हल्के हाथ से रगड़ें। निशान तेजी से साफ हो जाएंगे।4. नारियल तेल
नारियल का तेल स्ट्रेच मार्क्स का परमानेंट इलाज हो सकता है। इसके लिए आप बस नारियल तेल की कुछ बूंदे नहाने के तुरंत बाद हल्के हाथ से त्वचा पर लगाएं।5. विटामिन-ई
विटामिन-ई को त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए आपको स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए डाइट में विटामिन-ई से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए।डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
