XBB.1.16: एक्सबीबी.1.16 के बढ़ते मामलों को लेकर WHO अलर्ट, 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट की कैटेगरी में डाला'

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 23, 2023, 07:16 AM IST

XBB.1.16: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि ओपन रिसर्च प्लेटफॉर्म जीआईएसएआईडी पर अब तक भारत सहित 33 देशों से ओमिक्रॉन एक्सबीबी.1.16 वेरिएंट के 3,648 मामलों की सूचना मिली है।

XBB.1.16: विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने ओमिक्रॉन सबवेरिएंट एक्सबीबी.1.16 (XBB.1.16) के मामले कई देशों में लगातार बढ़ने के मद्देनजर इसे कोविड-19 वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (variant of interest) श्रेणी में अपग्रेड कर दिया है। एक्सबीबी.1.16 (XBB.1.16 Cases) एक्सबीबी का ही एक प्रकार है। एक्सबीबी दो बीए.2 के मिलने से बना है। एक्सबीबी.1.16 का पहला मामला इस साल 9 जनवरी को सामने आया था। इसे 22 मार्च को वेरिएंट अंडर मॉनिटरिंग (वीयूएम) की श्रेणी में शामिल किया गया था।

XBB.1.16 Cases, XBB.1.16 Cases in India, XBB.1.16

XBB.1.16: एक्सबीबी.1.16 के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई WHO की टेंशन।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि ओपन रिसर्च प्लेटफॉर्म जीआईएसएआईडी पर अब तक भारत सहित 33 देशों से ओमिक्रॉन एक्सबीबी.1.16 वेरिएंट के 3,648 मामलों की सूचना मिली है। डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 रिस्पॉन्स की तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव ने कहा कि कई देशों से एक्सबीबी.1.16 के प्रसार में निरंतर वृद्धि की रिपोर्ट के बाद डब्ल्यूएचओ एक्सबीबी.1.16 को वीओआई के रूप में वर्गीकृत करता है।

End of Feed