हेल्थ

EID 2023: रमजान खत्म होने के बाद इस तरह करें बॉडी को बैलेंस, खाने में करें इन चीजों को शामिल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 22, 2023, 12:17 PM IST

अब रमजान खत्म हो गया है और वापस से अब खाने पीने का समय पहले जैसा ही होने वाला है तो शरीर को पहले वाली डाइट के हिसाब से ढलने में काफी दिक्कत होगी।

Image

रमजान के बाद शरीर को कैसे बैलेंस में लाएं (Source:istock)

Eid-Ul-Fitr: रमजान का महीना खत्म हो चुका है और इस पवित्र महीने के खत्म होने के साथ ही आज पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। रमजान के महीने में मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोग 30 दिनों तक रोजा रखते हैं और सुबह और शाम के समय सहरी और इफ्तारी खाकर ही रहते हैं। रमजान में उपवास में रहने की वजह से लोगों को कम खाने की आदत हो जाती है और शरीर भी इस हिसाब से ही ढल जाता है। अब रमजान खत्म हो गया है और वापस से अब खाने पीने का समय पहले जैसा ही होने वाला है तो शरीर को पहले वाली डाइट के हिसाब से ढलने में काफी दिक्कत होगी। रमजान के दौरान शरीर काफी कमजोर भी हो जाता है। रमजान में इंसुलिन हार्मोन रेग्यूलेट हो जाता है, किडनी और ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ता है। ऐसे में कई लोगों को इस बात की टेंशन है कि शरीर को पहली की तरह कैसे ढाला जाए तो घबराने की कोई बात नहीं है आज हम आपको ऐसे डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे शरीर को पहले की तरह ढालने में मदद मिलेगी।

How To Balance Body After Ramadan in hindi- रमजान के बाद शरीर को कैसे बैलेंस में लाएं

कितने मील्स लें

रमजान खत्म होने के बाद कई लोग एक साथ बहुत सारा खाना खाते हैं। ऐसा भूलकर भी ना करें। इसके बजाय दिन में थोड़ा थोड़ा करके 4-5 बार खाएं। छोटे छोटे मील्स लेने से पाचन तंत्र सही रहेगा और पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी। इसके साथ ही इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।

खाने में शामिल करें ये चीजें

शरीर को पहले की तरह बनाने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करें। इसके लिए आप अपनी डाइट में पत्तेदार सब्जियां, ताजा सब्जियां और कार्बोहाइड्रेट्स वाले फूड्स को शामिल कर सकते हैं। शुगर और फैट वाली चीजों का सेवन करने से बचें।

पानी की कमी पूरी करें

रमजान के महीने में काफी तेज गर्मी रहती है। ऐसे में बॉडी का डिहाइड्रेट होना आम बात है। इस पवित्र माह के खत्म होने के बाद शरीर की पानी की कमी को पूरा करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में पानी की कमी को दूर करने के लिए दिन में सामान्यतौर पर 2.5 लीटर पानी पीएं। इससे किडनी की सफाई होगी और शरीर डिटॉक्सिफाई भी होगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article